Home समाचार युवाओं के हाथों में देश का भविष्य, समझदारी से करेंगे मतदान :...

युवाओं के हाथों में देश का भविष्य, समझदारी से करेंगे मतदान : राहुल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और ये युवा मतदाता समझदारी से मतदान करेंगे। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, पूरे देश में लाखों युवा अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें बहुत से पहली बार मतदान कर रहे हैं। देश का भविष्य उनके ही हाथों में है। मुझे यकीन है कि वे प्रत्येक भारतीय के लिए न्याय चाहते हैं और समझदारी से मतदान करेंगे। उन्होंने देश के युवाओं की आंकाक्षाओं पर आधारित एक लघु फिल्म भी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को पंद्रह राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों की 116 सीटों के साथ ही ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।