Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना कहा- राफेल मामले में न्यायलय ने...

कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना कहा- राफेल मामले में न्यायलय ने क्लीनचिट न दी थी और न दी है जनता को गुमराह ना करे रमन सिंह और भाजपा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की तरह ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी झूठ बोल रहे हैं न्यायालय ने राफेल मामले में क्लीन चिट न दी थी न दी है। जनता समझ चुकी है, चौकीदार चोर है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यायालय से सम्बंधित विषय कहने के लिये खेद प्रकट कर न्यायालय का सम्मान किया है। मोदी सरकार ने तो राफेल मसले पर न्यायालय को भी गुमराह करने का प्रयास किया है। राफेल मामले में मोदी सरकार की ओर से पक्ष रखने वाले ने न्यायालय में आधी अधूरी जानकारी रखकर न्यायालय को भी गुमराह करने का काम किया है। डॉ रमन सिंह चौकीदार चोर है से जनता का ध्यान हटाने के लिए मिथ्या बातें कह रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चौकीदार चोर था और चौकीदार चोर है। राफेल मामले पर अभी दो अदालतों का फैसला आना बाकी है एक माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं दूसरा जनता की अदालत है जहां पर देश के रक्षा सौदों पर हुई चोरी पर सजा सुनाना बाकी है। छत्तीसगढ़ में हुए दो चरणों के चुनाव में जनता ने बेहतर भारत बनाने मतदान किया है तीसरे चरण के चुनाव में भी जनता कांग्रेस की न्याय योजना, युवाओं का रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, व्यापार ,देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा, सहित देश की एकता अखंडता सामाजिक समरसता भाईचारा को बनाए रखने मतदान करेगी। तीसरे चरण के सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के लिए जनता बढ़-चढ़कर मतदान करेगी छत्तीसगढ़ में 11 के 11 लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी भाजपा के जुमला झूठ फरेब जनता समझ चुकी है मोदी के कथनी और करनी को जनता जानती है जनता मन की बात नहीं जन की बात करने वाली सरकार चाहती है। 23 मई को देश की बागडोर कांग्रेस के हाथ में होगी जन की बात होगी।