Home समाचार लोकसभा चुनाव 2019 : उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रियंका गांधी ने...

लोकसभा चुनाव 2019 : उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

यूपी के झांसी में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के झांसी में रोड शो किया। उनका रोड शो मानिक चौक, बड़ा बाजार, सुभाष गंज, तलैया और ओरझा दरवाजा होते हुए इवाट बाजार क्षेत्र में संपन्न हुआ।

रोड शो के दौरान प्रियंका सिंधी चौराहा स्थित छह कुंड महादेव मंदिर भी गईं। रोड शो के दौरान उनके साथ झांसी से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार शरण कुशवाह मौजूद थे। अपनी नेता की एक झलक पाने के लिए कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

झांसी में 29 अप्रैल को चौथे चरण के तहत चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से अब तक 26 सीटों पर पहले तीन चरणों में चुनाव हो चुके हैं और शेष 54 सीटों पर आगामी चार चरणों में चुनाव होंगे।