Home समाचार मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले : एक महीने में आरोपी को सजा दिलाने की...

मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले : एक महीने में आरोपी को सजा दिलाने की कोशिश

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि भोपाल में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में सरकार की आरोपी को एक महीने के भीतर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश रहेगी और ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कमलनाथ ने आज विधानसभा में विधायक पद की शपथ ग्रहण करने के बाद विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि भोपाल सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर हुई मासूमों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बेहद

दुखद और निंदनीय हैं। भोपाल की घटना का आरोपी पकड़ा गया है। अगले 48 घंटे में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। कोशिश होगी कि एक महीने के अंदर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे मामलों में किसी को बख़्शा नहीं जायेगा। राजधानी भोपाल में कल सुबह एक बच्ची का नाले से शव बरामद हुआ था। बच्ची शनिवार रात से गायब थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ दुष्कर्म और बाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। मामले का आरोपी आज सुबह खंडवा जिले से पकड़ा गया है।