Home समाचार पेशी के लिए बंदी को ले जा रहे सिपाही की ट्रेन में...

पेशी के लिए बंदी को ले जा रहे सिपाही की ट्रेन में लगी आंख, अब देते नहीं बन रहा जवाब

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

देवरिया जनपद में लूट समेत एक दर्जन मुकदमे में आरोपित एक बंदी को कानुपर नगर की पुलिस ट्रेन से पेशी पर देवरिया ले जा रही थी। बंदी की अभिरक्षा में लगे तीन सिपाही ट्रेन में सो गए। ट्रेन गोंडा कचेहरी रेलवे स्टेशन पर रुकी तो बंदी हथकड़ी छुड़ाकर फरार हो गया। मगर सिपाहियों की नींद नही खुली। ट्रेन कचेहरी स्टेशन से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सिपाही जागे तो बंदी फरार हो चुका था। मामले में बंदी की अभिरक्षा में लगे सिपाही ने कोतवाली जीआरपी में बंदी के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव का रहने वाला अनूप कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह देवरिया व गोरखपुर जनपद में लूट समेत एक दर्जन मुकदमे में आरोपित है। ऐसे ही एक मामले में अनूप फतेहपुर जेल में बंद था, बाद में उसे कानपुर जेल में ट्रांसफर कर दिया गया। शुक्रवार की रात कानपुर नगर के पुलिस लाइंस के सिपाही परमात्मा शरण, रुद्र प्रताप सिंह व प्रणव कुमार अनूप को कानपुर जेल से लेने के बाद आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से देवरिया लेकर जा रहे थे। 

शनिवार को देवरिया न्यायालय में उसकी पेशी थी। ट्रेन शनिवार की भोर तकरीबन साढ़े चार बजे गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। अनूप की अभिरक्षा में लगे तीनों सिपाही सो गए तो वह हथकड़ी छुड़ाकर फरार हो गया। जब ट्रेन गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची तो सिपाहियों की नींद टूटी। मगर अनूप फरार हो चुका था। सिपाहियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। बंदी के फरार होने की सूचना पर गोंडा पुलिस ने भी उसकी तलाश तेज कर दी। मगर उसका पता नहीं चल सका। 

मामले में सिपाही परमात्मा शरण ने कोतवाली जीआरपी में बंदी अनूप के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल जीआरपी अजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार बंदी की तलाश की जा रही है।

सीओ क्राइम कानपुर ने की सिपाहियों ने पूछताछ बंदी अनूप सिंह के फरार होने की सूचना मिलने के बाद गोंडा पहुंचे कानपुर नगर के सीओ क्राइम आरके चतुर्वेदी ने बंदी की अभिरक्षा में कानपुर से भेजे गए सिपाही परमात्मा शरण, रुद्र प्रताप सिंह व प्रणव कुुमार से जीआरपी कोतवाली में दो घंटे तक कड़ी पूछताछ की।

सीओ क्राइम ने सिपाहियों से पूरी पड़ताल की। जिसमें पता चला कि तीनों सिपाही सो गए थे, जबकि बंदी की अभिरक्षा में लगे सिपाहियों को भेजने से पहले बंदी पर नजर रखने के निर्देश कड़े निर्देश दिए गए हैं। सीओ क्राइम ने बताया कि कार्यवाही के लिए सिपाहियों के लापरवाही की रिपोर्ट एसएसपी कानपुर नगर को सौंपी जाएगी।