Home खाना-खजाना ये है सुबह नाश्ते में बनायीं जाने वाली सबसे आसान डिश,जानिये खट्टा-मीठा...

ये है सुबह नाश्ते में बनायीं जाने वाली सबसे आसान डिश,जानिये खट्टा-मीठा पोहा बनाने की रेसिपी !!

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सुबह वक्त कम होता है और आप नाश्ते किये बिना जा नहीं सकते तो आज हम आपके लिए सबसे आसान रेसिपी लेकर आये है

जो लोग नाश्ते में स्वादिस्ट पोहा खाने के शौकीन हैं उनके लिए हम आज ऐसी रेसिपी बताएँगे जो काफी आसान होने के साथ स्वादिष्ट हैं।

सामग्री :- 2 कप मोटा पोहा, 1चम्मच हल्दी पाउडर, 3 से 4 चम्मच चीनी, नमक स्वादानुसार, 3 चम्मच रिफायंड या घी, 1 चम्मच सरसो के दाने, 2 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच सौंफ कटी हुई मिर्ची, 1 कप कटा हुआ प्याज, सेव,1 कप कटा हुआ हरी धनिया, जीरावन मसाला,मसाला बूंदी जरूरत के अनुसार।

बनाने की विधि :-

एक बर्तन में पोहा को पानी डालकर अच्छे से साफ़ करले फिर उसमे हल्दी पाउडर, चीनी और नमक मिलाकर साइड में रख देवे, कम आंच पर कड़ाही में तेल गर्म करे, सरसो सौंफ डाले फिर इसमें हरी मिर्च डाले, फिर आंच को कम करके पोहा मिला देवे, जब पोहा अच्छी तरह पककर रंग छोड़े तो इसे ढककर 2 या 4 मिनट तक ढक देवे, फिर गैस चलाकर गर्म करे फिर गर्मागर्म पोहा प्लेट में परोसे और उसके ऊपर हरी धनिया, प्याज, जीरावन मसाला, बूंदी औरसेव डालकर खाये।

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें