Home समाचार 18 महीने से बंद पड़ा दिल फिर से करने लगा काम

18 महीने से बंद पड़ा दिल फिर से करने लगा काम

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अभी तक आपने बड़े बड़े चमत्कारों के बारे सुना होगा, लेकिन हाल ही में एक ऐसा चमत्कार हुआ है जो वास्तव में किसी को भी सोचने पर मजबूर कर सकता है। एक 52 वर्षीय व्यक्ति के दिल ने 18 महीने पहले काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद उसें कृत्रिम दिल लगाया गया। लेकिन चमत्कार तब हुआ अब अचानक से उसके बंद पड़े असली दिल ने धड़कना शुरू कर दिया। इस घटना को देखकर डॉक्टर भी हैरान है कि ऐसा कैसे हो सकता है।

यह घटना बीएलके अस्पताल की है जहां के अध्यक्ष डॉ़ अजय कॉल ने बताया कि इराक के कारोबारी हानी जवाद मोहम्मद के असली दिल ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद उनके कृत्रिम दिल लगाया गया। लेकिन इसके ठीक 18 महीने बाद हानी जवाद फिर से अपना चेकअप कराने अस्पताल आया तो जो चमत्कार हुआ उसें देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

हृदय प्रत्यारोपण के 3 महीने बाद पहली बार जब हानी जवाब अपना चेकअप कराने आए तो डॉक्टरों ने जब देखा की उनका मूल हृदय काम करने लगा है। उन्होंने इस बात पर कड़ी नजर रखी और हर तीन महीने बाद चेकअप करते रहें जिसमें पाया गया उनका मूल हृदय धीरे—धीरे लगातार काम करने लगा है। इसके 18 महीने बाद हृदय पूरी तरह से ठीक होकर सामान्य तरीके से काम करने लगा। जिसके बाद उनका कृत्रिम हृदय निकाल दिया गया।