Home समाचार पूर्व वित्त मंत्री को श्रद्धाजंलि देने पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने...

पूर्व वित्त मंत्री को श्रद्धाजंलि देने पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा- जेटली के चाहने वाले विभिन्न दल और हर वर्ग में थे…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शनिवार को दुख जताया और कहा कि जेटली के चाहने वाले एवं मित्र विभिन्न राजनीतिक दलों और हर वर्ग में थे। सोनिया ने जेटली की पत्नी संगीता जेटली को शोक संदेश भेजकर दुख जताया।

उन्होंने कहा, ”मुझे आपके प्रिय पति अरुण जेटली जी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। जेटली जी वह व्यक्ति थे जिनके दलगत राजनीति से इतर जीवन के हर तबके में मित्र और चाहने वाले थे। ” उन्होंने कहा, ”कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और उच्चतम न्यायालय के वकील के तौर पर उनकी बौद्धिक क्षमता, योग्यता और संवाद कौशल सर्वविदित है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”जेटली जी ने बीमारी से अंतिम दम तक लड़ाई लड़ी। उनका जाना इस मायने में और भी दुखद है कि उन्हें अभी सार्वजनिक जीवन बहुत योगदान देना था।” इससे पहले उन्होंने एक संक्षिप्त बयान में कहा , ”जेटली ने एक सार्वजनिक व्यक्तित्व, संसद सदस्य और मंत्री के रूप में लंबे समय तक सेवा की।

सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।” जेटली का 66 साल की आयु में शनिवार को एम्स में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था।