Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें मालगाड़ी के डिब्बे से चावल की बोरियां चुराने में चार गिरफ्तार

मालगाड़ी के डिब्बे से चावल की बोरियां चुराने में चार गिरफ्तार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सोनाखान स्थित रेलवे स्टेशन में चावल की बोरियों से भरी खड़ी मालगाड़ी से गत 21 अगस्त की रात चावल की बोरियां चुराने के मामले में आरपीएफ की टीम ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य दो आरोपित फरार होने में सफल रहे। जिनकी तलाश जारी गयी है। इनके पास चोरी के चावल की बोरियां भी जब्त की गयी है।

जागरण संवाददाता, राउरकेला : आरपीएफ की टीम ने सोनाखान रेलवे स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी से गत बुधवार की रात चावल से भरी बोरियां चुराने के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य दो आरोपित फरार होने में सफल रहे। जिनकी तलाश जारी है। इनके पास से चोरी की बोरियां भी जब्त की गयी है।

जानकारी के अनुसार सोनाखान के पास बुधवार की रात चावल की बोरियां लेकर जा रही मालगाड़ी खड़ी थी। जिसमें रात के करीब तीन बजे कुछ लोगों ने मालगाड़ी के एक डिब्बा खोलकर वहां से चावल की 20 बोरियां चुराने के बाद एक झाड़ी में छुपाकर रखी थी। रात के समय गश्त लगाते समय राजगांगपुर आरपीएफ प्रभारी गोपीनाथ राउत ने देखा कि मालगाड़ी के एक डिब्बे का दरवाजा खुला है। चोरी का संदेह होने पर आरपीएफ की टीम वहीं घात लगाकर बैठ गई। आधे घंटे के बाद वहां पुन: चोर चावल की बोरियां चुराने पहुंचे तो आरपीएफ की टीम ने प्रवीण मिज, अविनाश लकड़ा, पद्मलोचजन माझी, संदीप तांती को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि दो आरोपित भागने में सफल रहे। उनके पास से चोरी की गयी चावल की 20 बोरियां भी बरामद कर ली गयी है। जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये होगी। गिरफ्तार आरोपितों को गिरफ्तारी के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।