Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें पेंट के ब्रश से फोड़ दी एक व्यक्ति की आंख, जानें आखिर...

पेंट के ब्रश से फोड़ दी एक व्यक्ति की आंख, जानें आखिर क्यों हुआ ये दर्दनाक वाकया

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

उत्तर प्रदेश के बरेली में इज्जतनगर इलाके में वेल्डिंग की दुकान पर पुताई के दौरान एक युवक पर छींटे गिर गईं। वह पेंटर से भिड़ गया। गाली गलौज कर पेंट का ब्रश उसकी आंख में मार दिया। इससे पेंटर की आंख फूट गई। उसकी नाक में भी चोट आई है। मामले की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। इसके बाद हमलावर को इज्जतनगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जोगी नवादा के रहने वाले इशाकत का बेटा आफताब इज्जतनगर में पीलीभीत रोड पर बजरंग ढाबा के पास लईक की वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है। रविवार को दुकान पर पुताई का काम चल रहा था। आफताब पुताई कर रहा था। इसी दौरान नवाबगंज के रिछोला का रहने वाला रिजवान लईक की दुकान पर आया। उसके कपड़ों पर तीन चार बूंदे गिर गईं। जिस पर वह भड़क गया। उसने आफताब को पकड़ लिया।

गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। उसने आफताब से ब्रुश छीनकर उसके मुंह और आंख में मार दिया। आंख में पेंट गिरने और चोट लगने से उसे दिखना बंद हो गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर डायल 100 और इज्जतनगर थाना पुलिस वेल्डिंग की दुकान पर पहुंच गई। आरोपी रिजवान को हिरासत में लिया गया। आफताब को कई डॉक्टरों को दिखाया गया। उसकी मरहम पट्टी कराई गई।