Home स्वास्थ हमेशा स्वस्थ रहने के लिए इन बातों पर गौर करना है बहुत...

हमेशा स्वस्थ रहने के लिए इन बातों पर गौर करना है बहुत जरुरी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बाहर की सभी चीजें खाने से परहेज करें क्योंकि कई बार रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बैक्टीरिया का हमला बहुत जल्दी होता है। फ्राइड फूड न खाएं क्योंकि पाचन क्रिया बहुत धीमी पड़ जाती है जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है और अगर आप नॉन वेज खाने के शौकिन है तो मसालेदार खाने से थोड़ा बचें।

तुलसी, अदरक, पुदीना, हल्दी, हींग, जीरा और करी पत्ते का अधिक से अधिक सेवन करें क्योंकि ये पाचनतंत्र को बहुत मजबूत बनाते हैं और पेट संबंधी बीमारियों से सभी को दूर रखते हैं। इनसे एसीडिटी, कब्ज, अपच जैसी समस्याएं कभी नहीं होती हैं।

पेट की साफ-सफाई के लिए थोड़ी मात्रा में शहद का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। शहद आंतों को अच्छी तरह से साफ करता है। दानामेथी, हल्दी और करेले आपको संक्रमण से बचाने का काम करते हैं। इसके अलावा रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने के लिए खट्टे व विटामिन-सी से भरपूर फल जैसे संतरा आदि का सेवन ज्यादा करे।