Home धर्म - ज्योतिष गुरुवार स्पेशल: आज करें इस आरती का पाठ, पूर्ण मनोकामना पूर्ति

गुरुवार स्पेशल: आज करें इस आरती का पाठ, पूर्ण मनोकामना पूर्ति

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

आज गुरुवार है तथा हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार आजद का दिन भगवान विष्णु तथा देवों के गुरु बृहस्पती देव को समर्पित होता हैं। इस दिन भगवान विष्णु तथा बृहस्पती देव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती हैं। लेकिन गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की अर्धांगिनी देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से कल्याण होता हैं। तथा धन की प्राप्ति होती हैं। इस लिए आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में लक्ष्मी जी की आरती लेकर आए हैं।

महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं, 
नमस्तुभ्यं सुरेश्वरि । हरि प्रिये नमस्तुभ्यं,
नमस्तुभ्यं दयानिधे ॥

पद्मालये नमस्तुभ्यं,
नमस्तुभ्यं च सर्वदे ।
सर्वभूत हितार्थाय,
वसु सृष्टिं सदा कुरुं ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत,
हर विष्णु विधाता ॥

उमा, रमा, ब्रम्हाणी,
तुम ही जग माता ।
सूर्य चद्रंमा ध्यावत,
नारद ऋषि गाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

दुर्गा रुप निरंजनि,
सुख-संपत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्याता,
ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

तुम ही पाताल निवासनी,
तुम ही शुभदाता ।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशनी,
भव निधि की त्राता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

जिस घर तुम रहती हो,
ताँहि में हैं सद्‍गुण आता ।
सब सभंव हो जाता,
मन नहीं घबराता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

तुम बिन यज्ञ ना होता,
वस्त्र न कोई पाता ।
खान पान का वैभव,
सब तुमसे आता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

शुभ गुण मंदिर सुंदर,
क्षीरोदधि जाता ।
रत्न चतुर्दश तुम बिन,
कोई नहीं पाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥

महालक्ष्मी जी की आरती,
जो कोई नर गाता ।
उँर आंनद समाता,
पाप उतर जाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता…॥