Home समाचार नीलगाय को जेसीबी से जिंदा दबाने पर भड़कीं रवीना और ईशा, वीडियो...

नीलगाय को जेसीबी से जिंदा दबाने पर भड़कीं रवीना और ईशा, वीडियो शेयर कही ये बातें

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 बिहार के वैशाली में एक घायल नीलगाय को दफनाने के मामले पर अभिनेत्री रवीना टंडन और ईशा गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों अभिनेत्रियनों ने इसे एक शर्मसार करने वाली घटना बताया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक नीलगाय को पहले गोली मारी गई और फिर घायल अवस्था में उसे जिंदा ही मिट्टी में दबा दिया गया।

अभिनेत्री रवीना टंडन ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, जिसने भी ऐसा करने का फैसला किया हो लेकिन इसे सही नहीं कहा जा सकता। यह अमानवीय है, उम्मीद करती हूं कि उस शख्स को अपने कर्मों का फल जरूर भोगने को मिलेगा।

अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मुझसे ये देखा नहीं जा रहा। मैं यह बिल्कुल देखना नहीं चाहती लेकिन हम पशुओं पर क्रूरता के खिलाफ आंखें नहीं मूंद सकते हैं। कई दूसरे सितारों ने भी इस वीडियो को लेकर सवाल उठाए हैं।

बिहार के वैशाली में नीलगाय को गोली मारकर जिंदा दफनाने का यह मामला 1 सितंबर का बताया जा रहा है, मामले में प्रशासन जांच भी कर कर रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक घायल नीलगाय को जेसीबी से गड्ढे में गिराया गया और उस पर मिट्टी डालकर दबा दिया गया।

https://twitter.com/GitaSKapoor/status/1170286113455398913

जानकारी के मुताबिक, फसलों को लगातार हो रहे नुकसान को देखते हुए राज्‍य सरकार ने नीलगायों को मारने का आदेश दिया है। इस पर वैशाली में शूटर बुलाकर नीलगायों को मारा गया था। और मिट्टी में दफनाया जा रहा था। इसी में एक जिंदा नीलगाय को भी दफना दिया गया। जिसका वीडियो सामने आया है।