Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां का निधन, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने...

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां का निधन, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताया शोक

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 मध्य प्रदेश के मुरैना संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां शारदा देवी का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। 92 वर्षीय शारदा देवी के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार, मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। तोमर की मां के निधन पर राज्य के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनकी मां का अंतिम संस्कार ग्वालियर में होगा।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द्रीय मंत्री तोमर की मां शारदा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शारदा देवी सरल स्वभाव, आध्यात्मिक विचारों और संस्कारों वाली महिला थीं।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भी केंद्रीय मंत्री तोमर की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “तोमर जी की माताजी शारदा देवी के निधन का दुखद समाचार मिला। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दे।”