Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेता के बेटे की दबंगई, नगर निगम के सफाईकर्मी...

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेता के बेटे की दबंगई, नगर निगम के सफाईकर्मी की कर दी पिटाई

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

राजेंद्र नगर के कांग्रेस नेता के बेटे ने गार्डन से कचरा उठाने को लेकर दबंगई दिखाते हुए नगर निगम के सफाई कर्मी की जमकर पिटाई कर दी। कर्मचारी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने सफाई करने के लिए पांच मिनट का समय मांगा। आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारियों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया, तब जाकर पुलिस ने अपराध दर्ज किया।

तेलीपारा निवासी संतोष दुबे नगर निगम में सफाई कर्मी सुपरवाइजर है। सोमवार को दोपहर रोज की तरह संतोष निगम के सभी सफाई कर्मचारियों से विभिन्न वार्डों में काम कराने के बाद उन्हें राजेंद्र नगर के पास बुलाकर उनकी हाजिरी ले रहा था। उसी समय कांग्रेस नेता राकेश शर्मा का बेटा सिद्घार्थ शर्मा वहां पहुंचा। इस दौरान उसने संतोष को गार्डन की सफाई करने के लिए कहा। इस पर संतोष ने उसे पांच मिनट में गार्डन की सफाई कराने की बात कही। इतना सुनकर सिद्घार्थ शर्मा उस पर नाराज हो गया और तत्काल सफाई करने की जिद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। संतोष ने गाली देने से मना किया तब उसने कॉलर पकड़कर उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। सुपरवाइजर के साथ मारपीट होते देख कर महिला सफाई कर्मचारी उर्मिला सोनवानी बीच-बचाव करने लगीं। तब सिद्घार्थ ने लात मारकर महिला पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद आरोपित सिद्घार्थ वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद सफाईकर्मी नाराज हो गए। सुपरवाइजर ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। मंगलवार सुबह से लामबंद होकर सफाई कर्मचारी सिविल लाइन थाना पहुंच गए। उन्होंने इस मामले में आरोपित सिद्घार्थ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। लेकिन शुरुआत में पुलिस अपराध दर्ज करने आनाकानी करती रही। फिर बाद में सफाई कर्मियों के दबाव बनाने के बाद पुलिस ने आरोपित सिद्घार्थ के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

थाने के सामने खड़ी कर दी कचरा गाड़ी

इस घटना से नाराज सफाई कर्मचारियों ने अपने सुपरवाइजर व महिलाकर्मी के पक्ष में कचरा गाड़ी लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे थे। उन्होंने थाने के सामने गाड़ियों को खड़ी कर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाइश दी और आपराधिक प्रकरण दर्ज करने का भरोसा दिलाया। इस विवाद व हंगामा के चलते विभिन्न वार्डों में सफाई का काम प्रभावित रहा।

कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे बीजेपी पार्षद व नेता

कांग्रेस नेता के पुत्र के द्वारा मारपीट करने की खबर मिलते ही भाजपा पार्षद व नेता सक्रिय हो गए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों का सर्मथन किया और थाने पहुंच गए। उनका कहना था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अब कांग्रेस व उससे जुड़े लोग गुंडागर्दी करने पर उतारू हो गए हैं। इससे आम लोगों में भय का माहौल बन गया है।