Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें उत्तर प्रदेश: जब घर में घुसा बाढ़ का पानी, पत्नी लगी तैरने,...

उत्तर प्रदेश: जब घर में घुसा बाढ़ का पानी, पत्नी लगी तैरने, पति बना ‘ट्रेनर’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बाढ़ से लोगों का बुरा हाल। जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। गंगा और जमुना का जलस्तर बढ़ने से लोगों के घरों में कई फीट तक पानी भर गया है। परेशान लोग प्रशासन की मदद मांग रहे हैं। बड़े स्तर पर प्रयागराज में बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। एनडीआरएफ की कई टीम लोंगों की मदद करने में जुटी हुई हैं।

प्रयागराज में बाढ़ के बीच एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। जब एक घर में कई फीट तक बाढ़ पानी भर गया तो घर में मौजूद दंपति इससे परेशान होने की बजाय मस्ती करते दिखा। पत्नी घर में घुसे बाढ़ के पानी में तैरने लगी। पत्नी की तैरने की तस्वीरें सामने आई हैं। यही नहीं पति भी बाढ़ के पानी में डुबकी लगाते दिख रहा है। कमरे में भरे बाढ़ के पानी में डुबकी लगाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

एक अन्य तस्वीर में कमरे में भरे बाढ़ के पानी में पति-पत्नी दोनों ही डुबकी लगाते दिख रहे हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बाढ़ आने से लोग परेशान हो जाते हैं। लेकिन इन तस्वीर को देखकर आप कह सकत हैं कि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो मुसीबत में भी परेशान नहीं होते और उस पल को भी एन्जॉय करते हैं।

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का पानी लगातार कहर बरपा रहा है। बाढ़ आने से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। घरों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों का सामान बर्बाद हो रहा है। उधर, बढ़ से बेघर हुए हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।