Home मनोरंजन सलमान खान फिर दिशा पटानी के साथ करेंगे रोमांस, सामने आई पहली...

सलमान खान फिर दिशा पटानी के साथ करेंगे रोमांस, सामने आई पहली Photo

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान, आज-कल अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते दिनों उनकी फिल्म ‘दबंग 3’ को लेकर जबरदस्त क्रेज दिखाई दिया. इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया. वहीं अब सलमान खान की एक और आने वाली फिल्म की पहली तस्वीर सामने आ गई है. हम बात कर रहे हैं सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ (Radhe) की. सलमान खान ने जोरों-शोरों से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. वहीं इस फिल्म से जुड़ी एक और खास बात सामने आई है.

सलमान खान की आने वाली फिल्म का नाम है ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’. इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं. वहीं अब सलमान खान ने ‘राधे’ से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में फिल्म से जुड़ी कई बातों का खुलासा हो गया है. सलमान ने ‘राधे’ की रिलीज डेट के साथ-साथ इसकी स्टार कास्ट भी रिवील कर दी है. वहीं इस तस्वीर के सामने आने के बाद ये साफ हो गया है कि इसमें सलमान खान के साथ एक बार फिर से अभिनेत्री दिशा पटानी दिखाई देने वाली हैं.

सलमान खान द्वारा शेयर की गई ‘राधे’ की तस्वीर में दिशा पटानी, सोहेल खान, जैकी श्रॉफ, प्रभु देवा और रणदीव हुड्डा नजर आ रहे हैं. उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- ‘और यहां से शुरू होती है जर्नी’. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में #RadheEid2020 के साथ ये साफ कर दिया है कि 2020 की ईद पर सलमान खान ‘राधे’ बनकर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेंगे. ‘दबंग 3’ की तरह ही सलमान खान की इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे.

ईद पर करेंगे धमाका

बात करें ‘दबंग 3’ की तो ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी नजर आएंगी. सई, सलमान खान के साथ बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं. इस फिल्म में सलमान खान, सई के साथ रोमांस करते नजर आएंगे.