Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ पतंजलि दूध : पैकेट से एक्सपायरी डेट मिटाने के केस में...

छत्तीसगढ़ पतंजलि दूध : पैकेट से एक्सपायरी डेट मिटाने के केस में में मुख्य आरोपी तय नहीं

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पतंजलि दूध के पैकेट पर एक्सपायरी डेट को मिटाकर नई तिथि दर्ज करने के प्रकरण की जांच रिपोर्ट आने के बावजूद अभी तक विभाग मुख्य आरोपी तय नहीं कर पाया है। दूध के नमूनों की जांच में अमानक तत्व पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि शदाणी दरबार कॉम्प्लेक्स में एक्सपॉयरी डेट को मिटाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ था। जहां ये काम चला रहा था, उस गोदाम के किरायेदार का पता लगाने के लिए शदाणी दरबार ट्रस्ट को विभाग ने पत्र भेजा था, लेकिन खाद्य एवं औषधि विभाग को अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि 32 हजार पतंजलि के दूध पैकेट जब्त किए गए थे। वहां काम करने वाले मजदूरों का बयान दर्ज किया गया था। मजदूरों ने बताया था- हम लोग ये नहीं जानते कि इन पैकेटों का क्या होगा।

काम देने वाले का नाम भी नहीं बताए। लिहाजा पूरा प्रकरण सिर्फ दूध के नमूनों की जांच तक सीमित रह गया। 15 दिन से ज्यादा समय बीतने के बाद इसकी रिपोर्ट आई थी। इस प्रकरण में कुछ भी बोलने से अधिकारी इनकार रहे हैं। उनकी दलील है कि किरायेदार का पता चलने के बाद ही पूरा प्रकरण कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा जाएगा।

गौरतलब है कि योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड अब टोन्ड दूध भी बेच रही है, जिसमें कुछ एक्सपायरी डेट से संबंधित शिकायत मिली थी। फिलहाल कंपनी देश के कुछ चुनिंदा शहरों में पतंजलि दूध बेच रही है। आगे चलकर पूरे देश में इसकी सप्लाई की जाएगी।