Home जानिए सोते समय अपने आस-पास ना रखें ये 5 चीजें वरना बढ़ जाएगा...

सोते समय अपने आस-पास ना रखें ये 5 चीजें वरना बढ़ जाएगा कर्ज…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

हम सभी की आदत में कुछ बातें शुमार होती हैं। सुबह जागते ही पानी पीने की आदत हो या देर रात को सोने से पहले मोबाइल चलाने की। कुछ लोगों को सोने से पहले अपने सिरहाने कुछ-कुछ सामान रखने की आदत भी होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसा करके आप अपने आस-पास नेगेटिव एनर्जी जनरेट करते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिसे आपको अपनाना चाहिए और रात को सोते समय अपने सिर के आस-पास इनमें से किसी भी चीज को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं बताया जाता।

सोते समय इन चीजों को ना रखें अपने सिरहाने-

1. पर्स या बटुआ

अक्सर लोग सोने से पहले अपने पास या अपने सिर के पास पर्स या बटुआ रखते हैं। जबकि ऐसा करना सही नहीं होता। माना जाता है कि ऐसा करना बेवजह आपके खर्च बढ़ाता है। धन को हमेशा तिजोरी या अलमारी में रखना चाहिए।

2. न्यूजपेपर

बहुत से लोग सोने से पहले अखबार पढ़ते हैं। ऐसा करना भी वास्तु के हिसाब से गलत बताया जाता है। सोते समय अपने सिरहाने न्यूजपेपर या मैग्जीन बिल्कुल ना रखें।

3. रस्सी

माना जाता है कि सोते समय रस्सी अपने पास रखने से आपके काम में बार-बार बाधा आती है। इसलिए अपने सिर के पास सोते हुए रस्सी या किसी भी तरह की डोरी ना रखें।

4. कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान

अक्सर हम अपने मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिस समान सिर के पास रखकर सोते हैं। ऐसा करना भी शुभ नहीं होता। इससे निकलने वाली किरणें सेहत और मन दोनों पर असर डालती है।

5. ओखली

वास्तु के अनुसार ओखली या कोई भी भारी चीज अपने सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि किसी भी धातु का समान रखकर सोने से परिवार में विघटन होता है।