Home जानिए पेट्रोल-डीजल को लेकर खुशखबरी! अब इतनी रह गई है कीमतें, जानिए ताजा...

पेट्रोल-डीजल को लेकर खुशखबरी! अब इतनी रह गई है कीमतें, जानिए ताजा भाव…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर खुशखबरी है। आज सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर राहत है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में दो दिनों की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत स्थिर हैं। वहीं, डीजल के दाम की कीमत में भी लगातार तीसरे दिन स्थिरता आई है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल की कीमत में कमी आने से पेट्रोल और डीजल कीमतें भी स्थिर हुई हैं।

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। इसका कारण अमरीका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर में सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। अगर ट्रेड वॉर ठंडा होता है तो क्रूड ऑयल के दाम बढ़ेंगे और पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज देश के चारों महानगरों के लोगों को पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे…

आईओसील से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज कीमत रविवार वाली ही देनी होगी। रविवार को पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.91, 77.61, 80.59 और 77.91 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की बात की जाए तो इसके दामों में लगातार स्थिरता है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज भी देश के चारों महानगरों में 29 नवंबर वाले दाम ही चुकाने होंगे। 29 नवंबर को देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.78, 68.19, 69, और 69.53 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।