Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें पुलिस सहायता केंद्र में मिली युवती की गोलियों से छलनी लाश, रेप...

पुलिस सहायता केंद्र में मिली युवती की गोलियों से छलनी लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

यूपी के चित्रकूट में पुलिस सेवा केंद्र में एक 22 वर्षीय युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। रेप के बाद युवती की गोली मारकर हत्या कर आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बुधवार को प्रयागराज और चित्रकूट जिले के बीच बरगढ़ घाटी में स्थित रात्रिकालीन पुलिस सहायता पुलिस सेवा केंद्र में एक 22 वर्षीय यूपी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोलियों से छलनी लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, युवती की रेप के बाद गोली मार के हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलने पर चित्रकूट एसपी अंकित मित्तल के निर्देश पर मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि युवती के सिर पर दो गोलियों के निशान मिले हैं। रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद हो सकेगी। वही, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल का कहना है कि खंडहर पड़े पुराने पुलिस बूथ पर युवती की संदिग्ध परिस्थितियों की लाश मिली है। युवती की हत्या करके लाश को बरगढ़ घाटी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस टीम प्रकरण के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।