Home जानिए जानिए सर्दियों के मौसम में गर्म या ठंडे पानी हैं आपके लिए...

जानिए सर्दियों के मौसम में गर्म या ठंडे पानी हैं आपके लिए बेहतर , रिसर्च में हुआ खुलासा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सर्दियों का मौसम आ गया हैं। वहीं देखा जाए तो इन सर्दियों के मौसम में लोग अकसर गर्म पानी से नहाते हैं , साथ ही गर्म पानी से हाथ भी धोते हैं। लेकिन क्या आपको इस बात कि जानकरी हैं कि गर्म पानी आपकी सेहत के लिए लाभदायक हैं या हानिकारक है।

बतादे की हाथ धोना, केवल खाने से पहले ही जरुरी नहीं, बल्कि स्वस्थ रहना है तो हमारे हाथ हमेशा साफ होने चाहिए। जहां हाथ धोने का महत्व समझाने के लिए एक से सात दिसंबर तक हैंडवॉशिंग अवेयरनेस वीक यानी कि जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।

वहीं सर्दियों में ठंड की वजह से लोग हाथ धोने से बचते हैं। कई लोगों का मानना है कि गर्म पानी से हाथ धोना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे ज्यादा वैक्टीरिया मरते हैं। लेकिन सच क्या है?

जहां हैंड वॉश के बारे में एक नई रिसर्च हुई है। जर्नल ऑफ फूड प्रोटेक्शन में प्रकाशित इस रिसर्च के अनुसार गर्म या ठंडे पानी से हाथ धोने में कोई खास फर्क नहीं पड़ता। हाथ ठंडे पानी से धोएं या गर्म पानी से, बैक्टीरिया खत्म करने में दोनों का असर एक जैसा ही है। वहीं गर्म पानी के साथ प्लस प्वाइंट यह है कि इसके साथ साबुन अच्छे से घुलता है।

जहां इस रिसर्च के दौरान न केवल पानी के ठंडे या गर्म होने का अध्ययन किया गया, बल्कि हाथ धोने के दौरान साबुन या लिक्विड हैंडवाश की मात्रा और हाथ धोने में लगाए गए समय समेत अन्य पहलुओं का भी अध्ययन किया गया। पानी 38 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो या 16 डिग्री सेल्सियस तक, बैक्टीरिया में कमी में कोई अंतर नहीं पाया। बताया गया कि बैक्टीरिया दूर करने के लिए 10 सेकंड तक हाथ धोना प्रभावी होता है।

दरअसल कई लोगों की त्वचा शुष्क होती है, जोकि ठंड में साबुन से हाथ धोने के दौरान और ज्यादा शुष्क हो जाती है। ऐसे लोगों को साबुन से हाथ नहीं धोना चाहिए। वहीं, ज्यादा समय तक पानी का काम करना हो तो रबर के दास्ताने प्रयोग करना चाहिए।