Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : महज 21 साल में भारतीय नेवी में लैफ्टिनैंट बना बिलासपुर...

छत्तीसगढ़ : महज 21 साल में भारतीय नेवी में लैफ्टिनैंट बना बिलासपुर का बेटा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भराड़ी सब तहसील के अंतर्गत आने वाले लढयानी गांव के वरुण शर्मा भारतीय नेवी में सब लैफ्टिनैंट बने हैं। वरुण शर्मा बचपन से ही होनहार विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने केरल में अपना प्रशिक्षण पूरा किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से वरुण ने 10वीं की कक्षा में 7वां और 12वीं कक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया था। उसके बाद जे.ई.ई. मेन में क्वालीफ ाई करके दिल्ली टैक्नोलॉजिकल यूनिवॢसटी में प्रवेश पाया। यहां से वरुण ने बी.टैक. की डिग्री प्राप्त की। वरुण मात्र 21 साल की उम्र में भारतीय नेवी में सब लैफ्टिनैंट के रूप में केरल में प्रशिक्षण पास करके अपने गृह स्थान लढयानी में वापस आ गए हैं, जहां पर पूरे परिवार ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

वरुण के पिता सतीश सांख्यान हैड मास्टर हैं, साथ ही समाज सेवक भी हैं। उन्होंने बताया कि वरुण शुरू से ही आलराऊंडर था और उसने कई प्रतियोगी परीक्षाएं दीं और उनमें अव्वल भी रहा। वरुण की माता नीलम शर्मा भी मुख्य अध्यापिका हैं, जबकि बड़े भाई तरुण शर्मा डाक्टर हैं, जिन्होंने हाल ही में एम.बी.बी.एस. की शिक्षा पूरी की है। वरुण शर्मा इसकी विशेष ट्रेङ्क्षनग ओडिशा में लेंगे। वरुण शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों को दिया है।