Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें 2 करोड़ के इस सांप के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार, मर्दाना ताकत...

2 करोड़ के इस सांप के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार, मर्दाना ताकत बढ़ाने में आता काम

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिहार के नवादा में तस्‍करी के लिए ले जाए जा रहे दुर्लभ प्रजाति के बोआ सांप व उसके बच्‍चे को बरामद किया गया है। पुलिस ने एक सपेरे सहित आठ तस्‍करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों ने बताया कि बोआ सांप और उसके बच्‍चे की कीमत दो करोड़ रुपए मिलने वाली थी। इसके अलावा एक अजगर, एक कोबरा और अन्य कई सांप बरामद किए गए हैं।

पटना में ट्रिपल मर्डर: चलती कार में सेना के जवान ने पत्नी-साली को मारी गोली, फिर की आत्महत्यातस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा

जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के उग्रवाद प्रभावित सिरदला थाना क्षेत्र में सांप पकड़कर बेचने का धंधा करने वाले एक सपेरा सहित आठ लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों से सांपों की तस्‍करी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है।

कैंसर की दवा, मर्दाना ताकत बढ़ाने में होता है उपयोग

बोआ सांप का उपायेग कैंसर की दवा बनाने में, मर्दाना ताकत बढ़ाने की दवाओं में होता है। इसके अलावा जोड़ों के दर्द की दवा बनाने सहित कई अन्‍य कई तरह की दवाओं के निर्माण में भी इसका उपयोग होता है। इसके चमड़े से पर्स, हैंडबैग, जैकेट और कॉस्‍मेटिक्‍स आदि बनाए जाते हैं। इस सांस से नशीले पदार्थ व महंगे परफ्यूम भी बनाए जाते हैं।

विश्व के विशाल सांपों में से एक

बोआ सांप सामान्‍य बोलचाल में दो-मुहां सांप भी कहा जाता है। यह विश्‍व के विशाल सांपों में से एक होता है। इस सांप की अलग-अलग प्रजातियां उत्तरी अमेरिका, यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में पाई जाती हैं। इसकी एक प्रजाति मुख्य रूप से अफ्रीका और भारत में पाई जाती है। नवादा में बरामद सांप इसी खास प्रजाति का है।