Home जानिए भारत किस क्षेत्र मे दुनिया के दूसरे देशों से आगे है, क्या...

भारत किस क्षेत्र मे दुनिया के दूसरे देशों से आगे है, क्या आप जानते है?

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

भारत दुनिया का तेजी से विकसित होता देश है। भारतीय अपनी मेहनत और लगन के बल पर जो उपलब्धि हासिल कर रहे है वो सराहनीय है। भारतीय अर्थव्यवस्था जिस गति से विकास कर रही है,उसे देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले समय में भारत दुनिया के दूसरे देशों को पछाड़ कर दुनिया के विकसित देशों में से एक होगा।

भले ही भारत गरीब देशों कि सूची में आता हो पर कई क्षेत्र ऐसे है जिसमें भारत बाकी दूसरे देशों से आगे है।

विदेशों में भारतीयों कि शक्ति .

दुनिया में कहीं भी, चाहे अरब देश हो यूरोप हो या अमरीका हर जगह आप को भारतीय देखने को मिल जाएंगे। भारतीय अपनी लगन तथा मेहनत के साथ अच्छा काम करते है इसलिए विदेशों में भारतीयों कि मांग ज्यादा है।अगर बात करे कमाई की तो एक भारतीय की अमेरिका में सालाना आय 1 लाख डॉलर से भी ज्यादा होती है, जबकि एक अमेरिकी की सालाना आय 65 हजार डॉलर के आसपास होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक विदेशो में ज्यादा पैसा कमाने वाले भारतीय ही है।

अगर दुनिया के दूसरे देशों को देखा जाए तो ज्यादातर विकसित देश दूसरे छोटे देशों को लूट कर ही अमीर हुए है। उदहारण, के तौर पर यूरोपीय देशों ने दूसरे एशिया व अफ्रीकी देशों को 200 साल तक लूटा है।जब जाकर वो विकास कि कागर पर पहुंचे है। जबकि भारत प्राचीन कल से सोने की चिड़िया रहा है। एक समय में भारत दुनिया सबसे ज्यादा विकसित देश था। भारतीय नवाबों ,बादशाहो तथा राजाओं ने भारतीय अर्थव्यवस्था को काफी ज्यादा विकसित किया था। इस तरह भारत के पास जो खुद भी है भारत का ही है।

विज्ञान में भारत कि तरक्की

भले ही भारत विज्ञान तरक्की के मामले में दुनिया से पीछे हो पर दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा इंजीनियर और वैज्ञानिक भारत से ही है। लेकिन देश का इन क्षेत्र में विकास ना होने और बेरोज़गारी के कारण ये सब विदेशो में कार्यरत है।जरा सोचो अगर इन सब का भारत में सही तरीके से उपयोग किया जाए तो भारत कितना आगे बढ जाएगा इस मामले में।

तकनिकी क्षेत्र में भारत की उपलब्धि

एक समय था जब भारत तकनीक के मामले में काफी पीछे था। पर वर्तमान में भारत इस मामले में दुनिया से लोहा मनवा रहा है। आज मौजूदा हाल में भारत में अमेरिक तथा यूरोप से ज्यादा इंटरनेट यूजर है । जितनी पूरे यूरोप की आबादी है उससे ज्यादा भारत में मोबाइल फोन है। अगर बात करे तकनिकी क्षेत्र की तो मौजूदा हाल में भारत दुनिया के सबसे बड़े आईटी सेक्टर आईटी हब में से एक है।और आप शायद यह जानते होगे कि दुनिया में सबसे ज्यादा न्यूज़ पेपर, न्यूज़ चैनल, मैगजीन, अखबार भारत में ही छपते है और इन्हें पढ़ने वाले की तादाद भारत में तकरीबन 20 करोड़ से ज्यादा है।

आप को ये बात जानकर हैरानी होगी के जीतन सोना अमरीका, इंग्लैंड और स्विजरलैंड के सरकारी खजाने में है उससे ज्यादा सोना भारतीय महिलाएं अपने गले में लटकाए घूमती है।इसके अलावा मंगल मिशन तो आप सबको याद ही होगा जब दुनिया के दूसरे बड़े विकसित देश इस कार्य में असफल रहे थे तब भारत के इसरो ने एक ही बार में मंगल मिशन में कामयाबी हासिल करके पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया था।