Home समाचार खुशखबरी : मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, अब बिना गारंटी देगी...

खुशखबरी : मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, अब बिना गारंटी देगी 1.60 लाख रुपये का लोन…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 किसानो को लेकर सरकार नरमी बरने का काम कर रही है जहां मध्य प्रदेश सरकार ने किसान कर्ज माफी को लेकर संसद मे करोड़ों के बजट की मांग करने का मामला सामने आया था तो वहीं अब किसाना को लोन देने के लिए बड़ी खबर ये सामने आ रही है की, देश के किसानों को अब खेती-किसानी के लिए बिना गारंटी के ही 1.60 लाख रुपए का लोन मिलेगा। पहले यह सीमा सिर्फ 1 लाख रुपये तक ही थी। अब सरकार ने लोन लेना भी आसान कर दिया है।

आपको बताते चलें की, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि यह लोन किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए मिलेगा। हम खुशहाल किसान और समृद्ध भारत बनाना चाहते हैं। सरकार बिना गारंटी लोन इसलिए से रही है ताकि वे साहूकारों के चंगुल में न फंसे। चौधरी ने बताया कि समय पर भुगतान करने पर 3 लाख रुपए की सीमा तक किसानों को 4 फीसदी के ब्याज दर पर कर्ज मिलेगा।

बैंकों को कहा गया है कि लोन के लिए आवेदन जमा करने के 15 दिन के अंदर केसीसी जारी करें. केसीसी पर बैंकों के सभी प्रोसेसिंग चार्ज खत्म कर दिए गए हैं। पशुपालन एवं मत्स्यपालक किसानों को को भी केसीसी के तहत 2 लाख रुपए तक का कर्ज देने की सुविधा दी गई है। देश में अभी मुश्किल से 7 करोड़ किसानों के पास ही किसान क्रेडिट कार्ड है, जबकि किसान परिवार 14.5 करोड़ हैं।

ऐसा इसलिए है कि बैंकों ने इसके लिए प्रक्रिया बहुत जटिल की हुई है, ताकि किसानों को कम से कम कर्ज देना पड़े। दूसरी ओर, सरकार की मंशा इसके उलट है। उसके सामने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का बड़ा लक्ष्य है. इसलिए वो चाहती है कि किसान बैंकों से सस्ते ब्याज दर पर लोन लेकर खेती करें न कि साहूकारों के जाल में फंसकर आत्महत्या। इसलिए सरकार ने बैंकों से केसीसी बनवाने के लिए लगने वाली फीस खत्म करवा ली है।