Home जानिए भारत के पास प्राकृतिक गैस और तेल का कितना भंडार है, क्या...

भारत के पास प्राकृतिक गैस और तेल का कितना भंडार है, क्या आप जानते है?

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

आज का युग आधुनिक विकास का युग है। कोई भी देश इस दुनिया में तभी शक्तिशाली माना जाएगा जब उसकी अर्थव्यवस्था विकसित, आधुनिक तथा उन्नत होगी। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को ऊर्जा प्रदान करने के लिए उसके प्राकृतिक संसाधनों ,प्राकृतिक गैस और तेल की भंडार की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण शर्त्त है।

आज इस दुनिया में जितनी भी बड़ी विकसित तथा सरकारी अर्थव्यवस्था है उन सब के विकास के पीछे उनके प्राकृतिक संसाधनों का बहुत ही अहम योगदान है। अमेरिका तथा यूरोपीय राष्ट्र बहुत बड़ी मात्रा में प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित है, उन देशों में यातायात, परिवहन, उत्पादन तथा ऊर्जा के निर्माण आदि कार्यों में बड़ी मात्रा में प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग किया जाता है।

हमारा देश भारत जो की दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसके विकास के लिए भी बड़ी मात्रा में प्राकृतिक संसाधनों की आवश्यकता है। हमारे देश में इतने प्राकृतिक संसाधन तो उपलब्ध है, ही जो काफी हद तक अपनी आवश्यकता की पूर्ति कर सकते है। पर जिनकी अधिक मांग होती है जैसे की पैट्रोलियम, उन्हें विदेशो से मंगाया जाता है।

भारत के पास प्राकृतिक गैस और तेल का कितना भंडार है

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 4200 लाख बैरल कच्चे तेल का भंडार है। भारत इस मामला में विश्व में 24 वे स्थान पर है। जो भारत कि की जरुरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए भारत में बड़ी मात्रा में विदेशों से कच्चा तेल आयात किए जाता है। भारत के कच्चे तेल के प्रमुख स्त्रोत असम में ब्रम्हापुत्र नदी के पास और अरब सागर में मुंबई के पास स्थित है।

अगर बात करे प्राकृतिक कोयले कि तो जीएसआई,सीएमपीडीआई, एससीसीएल और एमईसीएल आदि द्वारा किए गए अन्वेषण के परिणामस्वरूंप 2014 की स्थिति के अनुसार 1200 मीटर की अधिकतम गहराई तक देश में कोयले का कुल संचित भंडार में 301.56 बिलियन टन का अनुमान लगाया गया है।कोयला भारत में सबसे महत्‍वपूर्ण तथा प्रचुर मात्रा में जीवाश्‍य ईंधन है। यह देश की ऊर्जा मांग का 55% है।भारत में बड़ी मात्रा में कोयले से बिजली निर्माण किया जाता है। भारत में कोयला खाने प्रमुख रूप से झारखंड तथा छत्तीसगढ़ में है।

आप को जानकर आश्चर्य होगा कि, जहां भारत में पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस का सीमित भंडार है तथा भारत विदेशों से इनका आयात करता है। वहीं भारत कोयला खनन के मामले वे विश्व में दूसरे स्थान पर है, और भारत इनका विदेशों में बड़ी मात्रा में निर्यात करता है।

भारत प्राकृतिक गैस के भंडार मामले में विश्व में 22वे स्थान पर आता है। देश में लगभग 10% बिजली का निर्माण प्राकृतिक गैस से किया जाता है। भारत में प्राकृतिक गैस का भंडार मुख्यरूप से आसाम, खम्बात की खाड़ी, तमिलनाडु और राजस्थान राज्य में है।