Home खेल INDvsNZ : ‘हिटमैन’ ने सुपर ओवर में दिलाई भारत को रोमांचक जीत,...

INDvsNZ : ‘हिटमैन’ ने सुपर ओवर में दिलाई भारत को रोमांचक जीत, सीरीज पर 3-0 से कब्‍जा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

* सुपर ओवर में टीम इंडिया ने न्‍यूजीलैंड को हराकर पांच मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्‍जा कर लिया. भारत को न्‍यूजीलैंड ने सुपर ओवर में जीत के लिए 18 रन का लक्ष्‍य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की विस्‍फोटक पारी के दम पर हासिल कर‍ लिया. सुपर ओवर में रोहित शर्मा ने 15 रन और राहुल ने पांच रन बनाये.

सुपर ओवर में न्‍यूजीलैंड के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने पहली गेंद – रोहित शर्मा ने दो रन बनाये. दूसरी गेंद – रोहित ने एक रन लेकर राहुल को स्‍ट्राइक दिया. तीसरी गेंद – साउथी की गेंद को चौका जड़ दिया, चौथी गेंद – एक रन लेकर रोहित शर्मा को स्‍ट्राइक दिया. पांचवीं गेंद – रोहित शर्मा ने छक्‍का जमाया. छठी गेंद – रोहित शर्मा ने छक्‍का जड़ा और मैच जीत लिया.

भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल बल्‍लेबाजी के लिए आये.

सुपर ओवर में न्‍यूजीलैंड की टीम ने इस प्रकार से रन बनाये.

पहली गेंद – विलियमसन ने एक रन बनाये. दूसरी गेंद – गुप्टिन ने 1 रन लेकर विलियमसन को स्‍ट्राक दिया. तीसरी गेंद – विलियमसन ने छक्‍का जड़ा. चौथी गेंद – विलियमसन ने चौका जमाया. पांचवीं गेंद – न्‍यूजीलैंड को बाय के रूप में मिला एक रन. छठी गेंद – गुप्टिल ने चौका जमाया.

* सुपर ओवर में न्‍यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्‍लेबाजी की. न्‍यूजीलैंड की ओर पर विलियमसन और गुप्टिल बल्‍लेबाजी के लिए आये. सुपर ओवर में न्‍यूजीलैंड की टीम ने एक ओवर में 17 रन बनाये और भारत को जीत के लिए 18 रन का लक्ष्‍य दिया.

हैमिल्टन : रोहित शर्मा ने इस विशेषण को चरितार्थ करते हुए सुपर ओवर की आखिरी दो गेंद पर दो छक्के लगाकर भारत को तीसरे टी20 मैच में बुधवार को रोमांचक जीत और शृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त दिलाई.

जीत के लिये 180 रन के लक्ष्य के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी न्यूजीलैंड टीम को आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने 179 रन पर रोक दिया जिससे मैच सुपर ओवर तक खिंचा. शमी ने 20वें ओवर में पहले केन विलियमसन और आखिरी गेंद पर रोस टेलर को बोल्ड करके मेजबान से शर्तिया जीत छीन ली.

जसप्रीत बुमराह के डाले सुपर ओवर में कीवी कप्तान विलियमसन ने एक छक्का और एक चौका जबकि मार्टिन गुप्टिल ने एक चौका लगाया जिससे मेजबान ने 17 रन बनाये. भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल उतरे, लेकिन पहली चार गेंद पर सिर्फ आठ रन बन सके.

आखिरी दो गेंद पर दस रन की जरूरत थी और रोहित ने टिम साउदी पर दो गगनभेदी छक्के जड़कर भारत को जीत दिलाई. इससे पहले रोहित के 40 गेंद में 65 रन की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 179 रन बनाये. रोहित ने अपनी आक्रामक पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाये.

उन्होंने केएल राहुल (19 गेंद में 27 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 87 रन जोड़े. जवाब में विलियमसन के 48 गेंद में 95 रन (आठ चौके और छह छक्के) की मदद से न्यूजीलैंड जीत की ओर बढ़ गया था. विलियमसन आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट के पीछे राहुल को कैच दे बैठे.

आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को एक रन की जरूरत थी, लेकिन इस ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले टेलर बोल्ड हो गए. न्यूजीलैंड टीम पांच गेंद पर तीन रन नहीं बना सकी. इससे पहले न्यूजीलैंड ने लगातार तीसरी बार टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया.

मेजबान टीम में ब्लेयर टिकनेर की जगह स्काट कजेलेजिन को शामिल किया गया. भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया था. राहुल और रोहित ने आते ही आक्रामक अंदाज में खेलते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की मैदान के चारों ओर धुनाई की.

साउदी और हामिश बेनेट दोनों महंगे साबित हुए. साउदी को कोई विकेट भी नहीं मिल सका जबकि बेनेट ने तीन विकेट लिये. भारत ने पहले छह ओवर में 69 रन बना डाले. रोहित ने अपना अर्धशतक 23 गेंद में पूरा किया. उन्होंने बेनेट के दूसरे ओवर में 27 रन बनाये. उन्होंने तीसरी बार टी20 क्रिकेट में इतनी गेंद में अर्धशतक पूरा किया है. उन्होंने सबसे तेज पचासा वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में 22 गेंद में लगाया था.

राहुल दूसरे छोर पर कोलिन डि ग्रांडहोमे का शिकार हुए. शिवम दुबे (तीन) को तीसरे नंबर पर भेजा गया, लेकिन यह प्रयोग विफल रहा. वह सात गेंद खेलने के बाद आउट हो गए और भारतीय पारी का प्रवाह भी टूटा. इस दबाव में रोहित भी बेनेट को अपना विकेट गंवा बैठे.

भारत ने तीन ओवर में सात रन के भीतर तीन विकेट गंवाये. कप्तान विराट कोहली (27 गेंद में 38 रन) और श्रेयस अय्यर (17 रन) ने चौथे विकेट के लिये 46 रन की साझेदारी की.

अय्यर का विकेट 17वें ओवर में गिरा और दो ओवर बाद कोहली भी पवेलियन लौट गए. मनीष पांडे ने 14 और रविंद्र जडेजा ने 10 रन बनाकर भारत को 170 के पार पहुंचाया.