Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें अखिलेश यादव’ की बेटी की शादी के लिए CM योगी ने दिए...

अखिलेश यादव’ की बेटी की शादी के लिए CM योगी ने दिए 2 लाख रुपए, डीएम ने दी खुशखबरी….

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी संगठन से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं से रिश्ता निभाने में बढ़-चढ़कर आगे रहते हैं. ऐसा ही एक मामला गोरखपुर में आया है. 25 साल से बीजेपी की सेवा कर रहे एक कार्यकर्ता अखिलेश यादव का सीएम योगी आदित्यनाथ से पुराना परिचय है. पिछले दिनों अखिलेश यादव अपनी बेटी की शादी के लिए निमंत्रण लेकर सीएम योगी से मिला था. अब डीएम की तरफ से संदेश आया है कि सीएम योगी ने शादी के लिए दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता भेजी है.

दरअसल, सदर क्षेत्र में स्थित अकोलोहिया गांव के रहने वाले अखिलेश यादव लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे हैं. संगठन से जुड़ी किसी भी जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाते हैं. सीएम योगी भी अखिलेश को बखूबी जानते हैं. पिछली 9 फरवरी को सीएम योगी का खोराबार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का उद्घाटन कार्यक्रम था. अखिलेश भी यहां पहुंचे थे.

9 फरवरी को सीएम से बताई थी बेटी की शादी की बात

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी से मुलाकात हुई, तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी तय करने की जानकारी दी. अखिलेश ने बताया कि उनकी बेटी अंजली का 3 मई को तिलक जाएगा. उसकी 17 मई को शादी है. इसके बाद दूसरे दिन अखिलेश ने गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी से मुलाकात की और बेटी की शादी का न्योता दिया. सीएम ने इसे स्वीकार कर लिया. 

डीएम कार्यालय से आया मैसेज

मंगलवार 17 मार्च को अखिलेश यादव के पास डीएम कार्यालय से मैसेज पहुंचा. मैसेज पढ़कर खुशी से उनकी आंखें भर आईं. उन्होंने फोन लगाया तो डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने अखिलेश को बताया कि सीएम ने उनकी बेटी की शादी के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है. निर्धन योजना के तहत यह चेक उन्हें विधायक विपिन सिंह मुहैया कराएंगे.