Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें BJP दफ्तर पर कार्यकर्ताओं से भिड़े कांग्रेस नेता, पथराव और हाथापाई के...

BJP दफ्तर पर कार्यकर्ताओं से भिड़े कांग्रेस नेता, पथराव और हाथापाई के बाद धारा 144 लागू…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मध्य प्रदेश में सत्ता को लेकर शुरु हुई जंग अब सड़कों पर पहुंच गई है। बेंगलुरु में दिग्विजय सिंह को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भड़के कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने नारेबाजी की और इसके बाद वे भाजपा दफ्तर का घेराव करने पहुंचे। यहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई और पथराव भी किया गया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोट आई है। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने बीच बचाव किया और कई कांग्रेसियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

हबीबगंज थाने में हुआ मामला दर्ज
हमले की सूचना के बाद पुलिस ने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। भाजपा कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हबीबगंज थाने पहुंच गए। प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। बीजेपी की शिकायत के बाद कांग्रेस के 8 व अन्य 30-40 पर FIR दर्ज की गई। इसमें गालीगलौज, मारपीट और तोड़फोड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। सीएसपी भूपेंद्र सिंह हबीबगंज थाने पहुंचे और भाजपा के कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर घर जाने की अपील की। इसमें घायल भाजपा कार्यकर्ताओं ने 50 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। भाजपा नेता आलोक संजर भी थाने पहुंचे। उन्होंने कहा- कांग्रेस बौखला चुकी है। हताशा की स्थिति में है। कांग्रेस के लोगों को धैर्य रखना चाहिए। इस तरह के हमले करने से कांग्रेस की स्थिति और बदतर हो जाएगी। हमले में भाजपा प्रवक्ता राहुल कोठारी समेत 5 से 6 कार्यकर्ता घायल हैं।

हमला होगा हम जानते थे- बीजेपी प्रवक्ता राहुल कोठारी
इस हाथापाई में बीजेपी प्रवक्ता राहुल कोठारी के हाथ में चोट आई है। उन्होंने कहा- हमें भाजपा कार्यालय पर हमले की सूचना पहले ही मिल गई थी। इसकी सूचना प्रशासन को भी दी। प्रशासन की मिलीभगत से कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पर आए और पथराव किया। यह सारा काम प्रशासन की मिलीभगत से हुआ है। इस कृत्य से भाजपा कार्यकर्ता रुकने वाले नहीं हैं। हम दमनकारी सरकार को हटाने का प्रण लेकर आगे बढ़ेंगे। बेंगलुरु में दिग्विजय और यहां उनके गुर्गे गुंडागर्दी कर रहे हैं।