Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें सिंधिया के परामर्श से तय होगा मध्यप्रदेश सीएम का चेहरा…

सिंधिया के परामर्श से तय होगा मध्यप्रदेश सीएम का चेहरा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मध्यप्रदेश का सियासी संग्राम जारी है । कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐसान कर दिया है। कांग्रेस सरकार के जाते ही बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके लिए कवायद भी शुरु हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बंगले पर बैठकों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। सीएम कमलनाथ के इस्तीफे के साथ ही शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट की संभावनाएं खत्म होने वाली हैं।

मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार का क्या स्वरुप होगा इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन, सांसद राकेश सिंह ओर जफर इस्लाम भी बैठक में मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश का अगला सीएम कौन होगा इस पर भी चर्चा होने की संभावना जताई गई है। मंत्रीमंडल को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है।