Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें प्रदेश में अगले 24 घंटे में चलेगी शीतलहर, 16 जिलों में अलर्ट,...

प्रदेश में अगले 24 घंटे में चलेगी शीतलहर, 16 जिलों में अलर्ट, इस शहर में…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भोपाल। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगल 24 घंटे में शीतलहर चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश में 16 जिलों में शीतलहर के साथ येलो अलर्ट किया है।

तापमान में जबरदस्त गिरावट होने से प्रदेश में कई जिलों में ओस की बूंदे जम रही है। गुना जिले में रात का पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फसलों पर बर्फ की चादर बिछी गई। जबलपुर और बालाघाट समेत तीन जिलों में अभी शीतलहर के हालात है। जिसके चलते आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में कड़ाकें की ठंड पड़ रही है। आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना कम है।