Home छत्तीसगढ़ रायपुर में 10 दिन का लॉकडाउन:कोरोना की दूसरी लहर में पहली राजधानी...

रायपुर में 10 दिन का लॉकडाउन:कोरोना की दूसरी लहर में पहली राजधानी जहां इतना लंबा लॉकडाउन, 9 से 19 अप्रैल तक सब बंद; छत्तीसगढ़ में रोजाना मिल रहे 6 हजार केस

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अप्रैल की शाम 6 बजे से 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। कोरोना की दूसरी लहर में रायपुर देश के किसी राज्य की पहली राजधानी है जहां इतना लंबा लॉकडाउन लगाना पड़ा। सरकार ने यह फैसला राजधानी में एक दिन में 2 हजार 821 मामले सामने आने के बाद किया। पिछले 24 घंटे में रायपुर में 26 लोगों की जान संक्रमण से गई। राजधानी में पहली मौत 29 मई को हुई थी। इस हिसाब से 312 दिनों में रोजाना औसतन 3.20 मरीजों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब तक के सबसे भयावह दौर में पहुंच गई है। राज्य में अप्रैल के पहले 6 दिनों में 37 हजार मरीज मिल चुके हैं। औसतन 6 हजार से अधिक नए पॉजिटिव रोज मिल रहे हैं। मंगलवार को राज्य में रिकॉर्ड 9,921 केस मिले और 53 मौतें हुई हैं। राजधानी में 1,001 व प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,400 पार कर गई।

प्रदेश में रोजाना 14 से ज्यादा मरीजों की जान कोरोना से गई है। पिछले एक साल में 3 लाख 86 हजार 269 लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया। अब तक 3 लाख 29 हजार 408 लोग ठीक हो चुके हैं।

रायपुर में रजिस्ट्री दफ्तर सील
जिला प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि रजिस्ट्री ऑफिस में कोरोना से 7 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर इनके संपर्क में आए 30 अधिकारियों, कर्मचारियों और ऑपरेटरों का RT-PCR टेस्ट करवाया गया है। इन 30 लोगों की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। ऐसे में 48 घंटों के लिए इस दफ्तर को सील कर दिया गया है। रायपुर के महिला थाने में भी कुछ कर्मचारी संक्रमित हुए हैं।

विधानसभा सचिवालय भी बंद
विधानसभा के 7 अधिकारियों-कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद सचिवालय को बंद कर दिया गया है। 11 अप्रैल तक विधानसभा सचिवालय पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान अधिकांश अधिकारी कर्मचारी होम क्वारैंटाइन हैं।

55 से अधिक उम्र वालों को होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं
रायपुर जिला प्रशासन ने 55 वर्ष से अधिक के कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है। कलेक्टर ने साफ कर दिया है कि इस आयु वर्ग के लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

संक्रमण पर नजर रखने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भी ड्यूटी
​​रायपुर में एक्टिव सर्विलांस के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने को भी कहा गया है। कंटेनमेंट जोन का सर्विलांस सुबह 7 से सुबह 10 बजे तक किया जा सकता है। कलेक्टर ने होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के घर हर हाल में क्रॉस स्टीकर एवं रिबन लगाने को कहा है।

प्रदेश के बड़े शहरों में पिछले 24 घंटे में कोरोना
रायपुर में मंगलवार को 26 मौतों से शहर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1,001 हो गया। राजधानी में अब 10,775 से बढ़कर एक्टिव मरीजों की संख्या 13,107 हो गई है। दुर्ग में पिछले 24 घंटे में 1838 नए मरीज मिले जबकि 9 की मौत हुई। जिले में अब कुल एक्टिव मरीज 14,245 हैं। वहीं, बिलासपुर में 545 नए मरीज मिले जबकि 1 की मौत हुई। यहां 2,572 एक्टिव मरीज हैं। रायगढ़ में 189 नए मरीज मिले और अब यहां 980 एक्टिव मरीज हैं। बस्तर में 85 नए मरीज मिले और 600 एक्टिव मरीज हैं।