Home देश राज कुंद्रा के ऑफिस में मिली छिपी हुई अलमारी, कई अहम कागजात...

राज कुंद्रा के ऑफिस में मिली छिपी हुई अलमारी, कई अहम कागजात बरामद

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिजनेसमैन राज कुंद्रा केस में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक और कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने राज कुंद्रा के ऑफिस में दोबारा छानबीन की जिसके बाद उन्हें एक गुप्त अलमारी मिली है। 

पुलिस ने बताया कि पोर्नोग्राफी केस में मुंबई के अंधेरी में स्थित राज कुंद्रा के वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस में छापेमारी की गई। इस दौरान एक छिपी हुई अलमारी मिली।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, अलमारी से कई फाइलें बरामद की गई हैं जिनमें क्रिप्टो करेंसी से जुड़ी अहम जानकारियां हैं। 

दोबारा हुई छापेमारी

इससे पहले 19 जुलाई को भी राज कुंद्रा के इस ऑफिस पर छापेमारी हुई थी लेकिन क्राइम ब्रांच को इस गुप्त अलमारी के बारे में पता नहीं चला था। शनिवार को दोबारा छानबीन की गई तो यह अलमारी हाथ लगी। 

शिल्पा ने पति को बताया निर्दोष

राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी से करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी। शिल्पा ने दावा किया कि उनके पति निर्दोष हैं। उन्होंने बताया कि हॉटशॉट्स एप के कंटेंट के बारे में उन्हें नहीं पता। साथ ही शिल्पा ने कहा कि जो कंटेंट दिखाया गया वह पोर्न नहीं बल्कि इरोटिक है। 

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, ‘शिल्पा शेट्टी ने कहा कि यह लंदन स्थित आरोपी और राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी थे जो ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे। शिल्पा ने दावा किया कि उनके पति निर्दोष हैं।’