Home मध्यप्रदेश जबलपुर में कुकिंग ऑयल की जमाखोरी, 3 व्यापारियों ने छुपा रखा था...

जबलपुर में कुकिंग ऑयल की जमाखोरी, 3 व्यापारियों ने छुपा रखा था पौने तीन करोड़ का तेल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

खाद्य तेल की आसमान छू रही कीमतों के बीच मुनाफाखोरों ने तेल की कालाबाजारी करने के लिए जमाखोरी शुरू कर दी है. जबलपुर में व्यापारी जमाखोरी कर रहे हैं. खाद्य विभाग की टीम ने शहर के तीन बड़े कारोबारियों के ठिकाने पर छापा मारा. ये तीनों करोड़ों रुपये का तेल जमा करके बैठे थे. माल जब्त कर लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अंतर्राष्ट्रीय आयात प्रभावित होने के बाद देश में खाद्य तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. इसी का फायदा व्यापारी उठा रहे हैं. खाद्य तेल के व्यापारी कालाबाजारी में जुट गए हैं. जबलपुर में खाद्य विभाग ने ऐसे ही तीन तेल व्यापारियों के गोदामों में छापा मारा. ये तीनों करीब 2 करोड़ 61 लाख रूपये कीमत का खाद्य तेल गोदाम में छुपाकर बैठे थे. टीम ने सारा माल जब्त कर लिया.

खाद्य तेल की जमाखोरी
जानकारी के मुताबिक खाद्य विभाग की टीम को खाद्य तेल की जमाखोरी और कालाबाजारी की खबर मिल रही थी. टीम निकली और जिले के चंडालभाटा में थोक और फुटकर तेल व्यापारी हाजी मोहम्मद पीर मोहम्मद, अखिल ट्रेडर्स एवं विजय नगर स्थित बजाज एंड कंपनी के गोदामों में जांच की गई. खाद्य विभाग की टीम जब जांच करने पहुंची तो वहां ना तो स्टॉक रजिस्टर मिला और ना ही बोर्ड पर कोई सूचना थी. जब व्यापारियों के ऑन लाइन पोर्टल की जांच की गई तो उसमें भी डाटा अपलोड नहीं किया गया था. बस उसके बाद तीनों व्यापारियों के गोदामों में रखा 1 लाख 72 हजार लीटर से ज्यादा खाद्य तेल की जब्त कर लिया गया. इस माल की कीमत 2 करोड़ 61 लाख रुपये आंकी गयी है.