Home देश पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 2259 नए मामले, 20...

पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 2259 नए मामले, 20 संक्रमितों की हो गई मौत

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पिछले कुछ दिनों में लगातार गिरावट के बाद एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में 2259 नए केस मिले हैं. जबकि इस दौरान 20 लोगों की मौत हो गई. वहीं गुरुवार को 2364 कोरोना के नए केस मिले थे. जबकि बुधवार को कोरोना संक्रमण के 1829 केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 15044 है. एक्टिव केस की संख्या एक बार फिर से 15 हज़ार के पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 2614 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए. इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4,25,92,455 हो गई है. वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या अभी तक 524323 है. वहीं पिछले 24 घंटे में 15 लाख 12 हजार 766 लोगों को वैक्सीन लगाई गई. इसके साथ ही देश में वैक्सीनेशन की संख्या 1,91,96,32,518 हो गई है.

बता दें कि पिछले दिनों में कोविड के नए मामलों में कुछ बढ़ोत्तरी देखी गई है. डॉक्टरों ने बताया है कि इस बार कोविड के नए लक्षण देखने को मिल रहे हैं. HRCT स्कैन में मरीज के फेफड़ों में इंफेक्शन निकल रहा है और डी-डाइमर भी बढ़ा हुआ है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि RT-PCR टेस्ट निगेटिव आ रहे हैं. डॉक्टरों के मुताबिक ऐसे में अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है.