Home मनोरंजन बॉक्‍स ऑफिस पर छठे दिन गिरकर संभली ‘जुग जुग जियो’, लेकिन शुक्रवार...

बॉक्‍स ऑफिस पर छठे दिन गिरकर संभली ‘जुग जुग जियो’, लेकिन शुक्रवार से बढ़ने वाली है मुसीबत

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्‍म ‘जुग जुग जियो’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर छह दिनों में 47.50 करोड़ रुपये का बिजनस कर लिया है।

‘जुग जुग जियो’ ने 6 दिनों में 47.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। बॉक्‍स ऑफिस पर बुधवार को फिल्‍म ने 3.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर स्‍टारर इस फैमिली ड्रामा फिल्‍म ने सोमवार को कमाई गिरने के बाद खुद को संभाला है। ऐसा इसलिए कि ओपनिंग डे पर 8.50 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्‍म की कमाई सोमवार को 47 परसेंट गिरकर 4.50 करोड़ रुपये हो गई थी। ऐसे में लगा था कि वीकडेज में कमाई और गिरेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब इतना तो तय है कि गुरुवार को एक हफ्ते पूरी कर रही यह फिल्‍म पहले हफ्ते में 50 करोड़ रुपये के कारोबार के आंकड़े को आराम से पार कर जाएगी।

राज मेहता के डायरेक्‍शन में बनी JugJugg Jeeyo की कमाई मंगलवार के मुकाबले बुधवार को 10 परसेंट गिरी है। हालांकि, कई सर्किट्स में फिल्‍म की कमाई वीकेंड के बाद 50 फीसदी तक गिरी है। इस फिल्‍म को अगर टिकट ख‍िड़की पर बने रहना है तो कमाई के इस ग्राफ को बनाए रखना होगा। शुक्रवार से दूसरा हफ्ता शुरू होते ही ‘जुग जुग जियो’ को बॉक्‍स ऑफिस पर आर माधवन की ‘रॉकेट्री: द नाम्‍बी इफेक्‍ट’ और आदित्‍य रॉय कपूर के ‘राष्ट्र कवच ओम’ से भ‍िड़ना होगा। ऐसे में कमाई गिरने के आसार जरूर बन रहे हैं।