Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने छत्तीसगढ़ पहुंची द्रौपदी मुर्मू, रायपुर में...

राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने छत्तीसगढ़ पहुंची द्रौपदी मुर्मू, रायपुर में हुआ भव्य स्वागत

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

रायपुर, 15 जुलाई। शुक्रवार को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात् कई स्थानों पर भी उनका स्वागत किया गया। मुर्मू छत्तीसगढ़ के विधायकों और सांसदों से चुनाव को लेकर समर्थन मांगने आई थी।

रायपुर एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में कलाकारों की तरफ से ओडिशा के पारंपरिक नृत्यों के अलावा छत्तीसगढ़ के पंथी नृत्य का भी प्रदर्शन किया गया। मुर्मू के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत भाजपा के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे । द्रोपदी मुर्मू ने हवाई अड्डे के बाहर बनी रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें जनजातीय अस्मिता का प्रतीक बताकर विधायकों से उनके पक्ष में मत देने की अपील की है।

गौरतलब है कि देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होंने हैं । छत्तीसगढ़ में भाजपा, बसपा और जनता कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया है ।वही राष्ट्रपति पद के दूसरे उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन दे रही हैं। हाल ही में यशवंत सिन्हा भी रायपुर पहुंचे थे।

यह जानना भी जरुरी है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं,वहीं राज्य में लोकसभा और राज्यसभा को मिलकर कुल 16 सांसद हैं, जो राष्ट्रपति चुनाव लिए वोटिंग में हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 71 विधायकों के साथ बहुमत कांग्रेस के पास है,वहीं बीजेपी के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 3 और बसपा के 2 विधायक हैं । इसके अलावा राज्य में बीजेपी के 10 सांसद हैं, कांग्रेस के 2 लोकसभा और राज्यसभा के 4 सांसद हैं।