Home मनोरंजन शादी के बाद पति विक्की कौशल संग कैटरीना कैफ यहां मनाएंगी अपना...

शादी के बाद पति विक्की कौशल संग कैटरीना कैफ यहां मनाएंगी अपना पहला बर्थडे, ये सितारे भी होंगे शामिल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Katrina Kaif Birthday: कैटरीना कैफ के फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि शादी के बाद वो कैसे अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही हैं. उनके पति विक्की कौशन ने उनके लिए क्या सरप्राइज प्लान कर रखा है.

Happy Birthday Katrina Kaif: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) आज 16 जुलाई 2022 को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. विक्की कौशल (Vicky Kaushal) संग शादी के बाद उनका ये पहला बर्थडे है. ऐसे में फैंस भी काफी एक्साइडेट हैं ये जानने के लिए कि आखिर उनके पति विक्की ने कैटरीना के बर्थडे के लिए क्या तैयारी की है. क्या सरप्राइज वो अपनी वाइफ को देने वाले हैं. तो चलिए हम बता देते हैं कि आखिर कैटरीना अपना 39वां बर्थडे अपने पति के साथ किस तरह से सेलिब्रेट करने जा रही हैं.

मालदीव में मनेंगे कैटरीना कैफ का 39वां बर्थडे:

कैटरीना कैफ एक दिन पहले 15 जुलाई को अपने पति विक्की कौशल के साथ मालदीव के लिए निकल गई हैं. आज वो वहां पर ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. ये सुनकर आपके भी मन में यही ख्याल आ रहा होगा कि कैटरीना का ये बर्थडे काफी यादगार और खूबसूरत होने वाला है. विक्की कौशल शादी के बाद अपनी पत्नी के पहले बर्थडे में कोई कमी नहीं छोड़ने वाले हैं तभी तो देश से दूर मालदीव में वो कैटरीना को लेकर निकल पड़े हैं. 

लिब्रेशन में ये सितारे भी होंगे शामिल:

बर्थडे पार्टी में क्या सिर्फ कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ही होंगे या कोई और मेहमान भी शामिल होगा? ये भी सवाल आपके जहन में उठ रहा होगा, तो बता देते हैं कि इस सेलिब्रेशन में कुछ बॉलीवुड सितारे भी नजर आएंगे जो कि इन दोनों के बेहद खास और अजीज हैं. पार्टी में विक्की कौशल के भाई अभिनेता सनी कौशल और अभिनेत्री शरवरी वाघ भी शामिल होंगी. सनी और शरवरी कथित तौर पर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसके अलावा फिल्म निर्माता कबीर खान और मिनी माथुर भी कैटरीना की बर्थडे पार्टी के लिए मालदीव पहुंच चुके हैं. एक दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर विक्की कौशल के साथ कैटरीना कैफ स्पॉट की गई थीं. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी आगामी फिल्म ‘फोन भूत’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं. इसके अलावा सलमान खान (Salman Khan) के साथ वो ‘टाइगर 3’ में भी नजर आएंगी. प्रियंका चोपड़ा जोनास और आलिया भट्ट के साथ उनकी ‘रोड ट्रिप’ फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है. वहीं, विक्की कौशल फिलहाल कुछ अलग फिल्मों पर काम कर रहे हैं. मेघना गुलज़ार की बायोपिक ‘सैम बहादुर’ की वो तैयारी कर रहे हैं. अभिनेता के पास पोस्ट-प्रोडक्शन में ‘मेरा नाम गोविंदा’ है. विक्की एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में सारा अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए भी दिखाई देंगे.