Home राजस्थान राजस्थान: गुरुद्वारे के पूर्व ग्रंथी से बदमाशों ने की मारपीट, केश काटे,...

राजस्थान: गुरुद्वारे के पूर्व ग्रंथी से बदमाशों ने की मारपीट, केश काटे, पीड़ित ने कहा- मेरी गर्दन काट देते अगर..

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Rajasthan News: क्या राजस्थान में एक बार फिर उदयपुर जैसी घटना होने वाली थी? नए मामले में कुछ ऐसा ही लग रहा है. दरअसल, राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना इलाके में गुरुवार रात गुरुद्वारे के पूर्व ग्रंथी के साथ एक समाज विशेष के लोगों ने मारपीट की और उनके केश काट दिए. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाश तो गर्दन काटने की बात कर रहे थे. लेकिन, जब उन्होंने कहा कि मैं तो गुरुद्वारे का पुजारी हूं तो गर्दन न काटकर केश काट दिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

राजेंद्र प्रसाद शर्मा, (अलवर). राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना इलाके में गुरुवार रात बवाल मच गया. अलावड़ा दवाई लेने जा रहे मिलकपुर गांव के गुरुद्वारे के पूर्व ग्रंथी गुरुबख्श सिंह के साथ एक समाज विशेष के अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की. बदमाशों ने पहले उनकी बाइक को रोका और फिर उनके केश काट दिए. उसके बाद उनकी आंखों में मिर्ची डालकर पट्टी बांधकर छोड़ गए. गुरुद्वारे के ग्रंथी होने की वजह से उसकी गर्दन नहीं काटी, केवल बाल काटकर चले गए. घटना की जानकारी लगने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. लोगों ने रामगढ़ थाने में देर रात मुकदमा भी दर्ज कराया.

घटना की सूचना के बाद रात 10:30 बजे अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम रामगढ़ पहुंचीं और घटना स्थल का जायजा लिया. पुलिस से अस्पताल में पूर्व ग्रंथी गुरुबख्स सिंह से मुलाकात की और उन्हें आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया. पीड़ित गुरबख्श सिंह ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए हावड़ा गए थे. रास्ते में कुछ लोगों ने हाथ देकर कहा- ‘मलकपुर का कोई आदमी पड़ा हुआ है, इसलिए वहां जाओ. मैंने बाइक रोकी तो उन्होंने मुझे एक ओर खींचा और मारपीट करने लगे. बदमाशों ने मेरी आंखों में पट्टी बांध दी और गर्दन काटने की बात करने लगे.

पीड़ित ने पुलिस को बताई ये आपबीती
पीड़ित ने पुलिस से कहा- ‘मैंने बदमाशों से कहा कि मेरी गर्दन क्यों काट रहे हो, मैं तो गुरुद्वारे का पुजारी हूं. इसके बाद उन्होंने किसी जुम्मा नाम के व्यक्ति को फोन किया और उसे बताया कि यह तो गुरुद्वारे का पुजारी है, मिलकपुर का नहीं है और सीकरी का रहने वाला है. जुम्मा के कहने पर बदनाशों ने मेरी गर्दन न काटकर बाल काटे और मारपीट कर छोड़  दिया. जुम्मा ने उनसे कहा था गुरूद्वारे का पुजारी है तो इसके बाल काट दो यही बहुत है.’ इसके बाद हमलावरों ने उन्हें धमकाया भी कि इस मामले में चुप रहना. पुलिस में शिकायत की तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा. पीड़ित ने हमलावरों की संख्या 5 बताई है.

पुलिस जांच कर रही है- एसपी
इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पीड़ित युवक सिंह के पर्चा बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने उनके केश काटे हैं और मारपीट की है. गांव में कोई लड़की भगाने को लेकर विवाद चल रहा था. उसके चलते यह घटना की गई है. पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.