Home जानिए रणवीर सिंह ने मैगजीन के लिए कराया न्यूड फोटो शूट, Twitter पर...

रणवीर सिंह ने मैगजीन के लिए कराया न्यूड फोटो शूट, Twitter पर आ रहे ऐसे रिएक्शन

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

रणवीर ने ये न्यूड फोटोशूट एक मशहूर मैगजीन के लिए कराया है। हालांकि हमेशा की तरह रणवीर काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं।

अपने फैशन सेंस के लिए मशहूर रणवीर सिंह अब तक अपने अतरंगी कपड़ों के लिए सुर्खियों में बने रहते थे। लेकिन अब रणवीर की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें उन्होंने कपड़े ही नहीं पहने हैं। जी हां! हाल ही में रणवीर ने फुल न्यूड फोटोशूट करवाया है। जिसे देखने के बाद सब दंग रह गए हैं।

उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रणवीर ने बैठकर और लेटे हुए बिना कपड़ों के कई पोज दिए हैं। उनकी फोटोज पर मीम्स भी बन गए हैं। जिनमें कोई उन्हें दीवार पर चिपकी हुई छिपकली बता रहा है तो कोई कॉकरोच कह रहा है।

मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट

रणवीर ने ये न्यूड फोटोशूट एक मशहूर मैगजीन के लिए कराया है। हालांकि हमेशा की तरह रणवीर काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। रणवीर के फैंस ये फोटोज देख हैरान हैं, लेकिन रणवीर की मस्क्यूलर बॉडी को पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये तस्वीरें रियल नहीं हैं, बल्कि फोटोशॉप करके बनाई गई हैं।

पेपर मैगीजीन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर रणवीर की कई तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ में वो बिना कपड़ों के पोज दे रहे हैं, तो किसी में उन्होंने केवल ब्लैक अंडरवेयर पहना है। रणवीर की फोटोज पर कई लोगों के लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

फिल्म के पोस्टर में न्यूड नजर आए थे विजय देवरकोंडा

आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह से पहले साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की न्यूड फोटोज वायरल हुई थीं। देवरकोंडा की ये तस्वीर कोई आम तस्वीर नहीं बल्कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘लाइगर’ का पोस्टर था। जिसमें एक्टर बिना कपड़ों के हाथ में गुलाब के फूल लिए नजर आ रहे थे। विजय देवरकोंडा के फैंस को उनकी फिल्म का ये पोस्टर और बॉडी काफी पसंद आई थी। करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर देवरकोंडा की तस्वीर शेयर की थी।

बता दें कि विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म ‘लाइगर’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जहां अन्नया ब्लैक ड्रेस में टिप टॉप नजर आईं, वहीं एक्टर एक दम साधारण कपड़ों में दिखे। जिसे लेकर रणवीर सिंह ने उनकी खिंचाई की।

देवरकोंडा के सिंपल लुक पर रणवीर ने ली चुटकी: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह, अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में उनके साथ हैं। इस दौरान रणवीर विजय देवरकोंडा की फैन फॉलोइंग की बात करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

देवरकोंडा ने ब्लैक टीशर्ट के साथ खाकी कार्गो और नीचे स्लिपर पहनी है। जिसे देखकर रणवीर कह रहे हैं कि इन्हें देखकर पता नहीं लग रहा है कि मैं इनके ट्रेलर लॉन्च पर आया हूं या ये मेरे।