Home जानिए Ananya Panday Trolled: अनन्या पांडे की ड्रेस देख फैंस का बिगड़ा मूड,...

Ananya Panday Trolled: अनन्या पांडे की ड्रेस देख फैंस का बिगड़ा मूड, कहा-उर्फी जावेद फैशन डिजाइनर हैं क्या

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Liger का हाल ही में मुंबई में ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस ट्रेलर रिलीज के खास मौके पर जहां विजय देवरकोंड़ा बिलकुल सिंपल अवतार में नजर आए तो वही अनन्या पांडे अपने कॉस्टयूम के साथ काफी अनकम्फर्टेबल लगीं जिसके बाद लोगों ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से की।

नई दिल्ली, जेएनएन। अनन्या पांडे की आगामी फिल्म ‘लाइगर’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म का ट्रेलर तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया। पहले फिल्म लाइगर की स्टारकास्ट हैदराबाद पहुंची, जहां तेलुगु का ट्रेलर रिलीज हुआ उसके बाद मुंबई में फिल्म ‘लाइगर’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज किया गया। मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर सिंह खास मेहमान बनकर पहुंचे। इस मौके पर जहां विजय देवरकोंड़ा चपल और टीशर्ट में कैजुअल लुक में नजर आए तो वही रणवीर सिंह हमेशा की तरह अतरंगी फैशन के साथ पहुंचे। लेकिन अनन्या पांडे ने इस खास मौके पर अनन्या पांडे ने इतनी रिवीलिंग ड्रेस पहनी कि लोगों ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से करने लगे।

अनन्या पांडे ने पहनी ओपन थाई हाई स्लिट ड्रेस

अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाइगर’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अनन्या ने ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी, जिसके साथ उन्होंने अपने बालों को वेव किया। अनन्या पांडे की ड्रेस आगे से ओपन थी, जिसमें थाई हाई स्लिट थी। हालांकि उनका ओवरऑल लुक काफी अच्छा लग रहा था, लेकिन खुद अनन्या पांडे भी इस ड्रेस के साथ काफी अनकम्फर्टेबल नजर आईं। जब पैपराजी अनन्या को अपने कैमरे में कैप्चर कर रहा था तो अनन्या बार बार अपनी ड्रेस को नीचे से ठीक कर रही थीं। इसके अलावा जब रणवीर और विजय ने अनन्या से उनके साथ ‘लाइगर’ के गाने पर डांस करने को कहा, तो अनन्या पांडे शुरुआत में तो थोड़ी अनकम्फर्ट हो गईं, हालांकि बाद में उन्होंने उन्हें ज्वाइन किया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने अनन्या की उर्फी जावेद से की तुलना

अनन्या पांडे को अपनी कॉस्टयूम के साथ इस तरह से अनकंफर्ट देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तो उनके फैशन डिजाइनर तक का नाम पूछ लिया। एक शख्स ने अनन्या पांडे को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘बेचारी अनन्या, उनका फैशन डिजाइनर कौन है। उर्फी जावेद है क्या? दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह अपनी ही ड्रेस में बहुत अनकम्फर्टेबल हैं, ऐसे कपड़े पहनने ही क्यों हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये तो अपनी ड्रेस से ही परेशान हैं’। एक तरफ जहां अनन्या पांडे के फैशन के लिए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वही विजय देवरकोंडा की उनके सिंपल लुक के लिए तारीफ हो रही है।