Home देश PNB घोटाला: ईडी का बड़ा एक्शन, नीरव मोदी की 253.62 करोड़ की...

PNB घोटाला: ईडी का बड़ा एक्शन, नीरव मोदी की 253.62 करोड़ की संपत्ति जब्त

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

ईडी ने पीएनबी मामले में वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) से जुड़ी करीब 253.62 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. वह पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी है.

51 वर्षीय नीरव मोदी अभी ब्रिटेन की जेल में कैद है
वह PNB से 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी है.

नई दिल्ली. भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दरअसल,  केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नीरव मोदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने पीएनबी मामले में वांछित से जुड़ी करीब 253.62 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. केंद्रीय एजेंसी के मुताबिक, सभी चल संपत्ति हांगकांग में हैं.

PMLA के तहत संपत्तियां जब्त
ईडी ने एक बयान में कहा कि हांगकांग में नीरव मोदी समूह की कंपनियों की कुछ संपत्तियों की पहचान ‘वॉल्ट’ में रखे गये रत्न और जेवरात तथा वहां मौजूद खातों में जमा राशि के रूप में की गई है. इन संपत्तियों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धाराओं के तहत अस्थायी रूप से जब्त किया गया है. बयान में कहा गया है कि बैंक खातों में 3.098 करोड़ (अमेरिकी) डॉलर और 57.5 लाख हांगकांग डॉलर जमा थे जो 253.62 करोड़ रुपये (22 जुलाई 2022 की तारीख तक) के बराबर हैं.

अभी ब्रिटेन की जेल में कैद है नीरव मोदी 
51 वर्षीय नीरव मोदी अभी ब्रिटेन की जेल में कैद है. वह पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी है. मामले की जांच सीबीआई कर रहा है.

नीरव मोदी के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्यवाही लंदन में आखिरी चरण में
ईडी ने कहा कि नीरव मोदी के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्यवाही लंदन में आखिरी चरण में है. केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि हांगकांग में नीरव मोदी की यह संपत्ति जब्त किये जाने के साथ अब तक उसकी कुल 2,650.07 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है. ईडी ने कहा, ‘‘साथ ही, मुंबई की एक विशेष अदालत के आदेशों पर भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम,2018 के प्रावधानों के तहत नीरव मोदी और उसके सहयोगियों की 1,389 करोड़ रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है.’’ एजेंसी ने बताया कि जब्त की गई कुछ संपत्तियां प्रभावित बैंकों को सौंपी जा चुकी हैं.

मामले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी और कुछ अन्य के खिलाफ ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है. धोखाधड़ी का यह मामला मुंबई स्थित पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा से संबद्ध है.