Home मनोरंजन Boycott ट्रेंड पर Arjun Kapoor का बयान, बोले- अब बहुत ज्यादा हो...

Boycott ट्रेंड पर Arjun Kapoor का बयान, बोले- अब बहुत ज्यादा हो रहा है, चुप रहकर गलती की और…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Arjun Kapoor On Boycott: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने बायकॉट बॉलीवुड (Boycott) ट्रेंड पर अपनी कड़ा रिएक्शन सामने रखा है.

Arjun Kapoor Reaction On Boycott Bollywood: पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर बायकॉट बॉलीवुड (Boycott) ट्रेंड कर रहा है, जिसका असर हालिया रिलीज़ फिल्मों पर साफ देखी जा सकती हैं. बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड फिल्म इंडस्ट्री को और भी चिंता में डाल दिया है. अब इस बायकॉट ट्रेंड पर अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कड़ा रिएक्शन दिया है.

दरअसल, बॉलीवुड हंगामा को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान जब अर्जुन से बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड को लेकर सवाल पूछा गया तो इस पर अर्जुन ने अपनी बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है. अर्जुन कपूर ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने इसके बारे में चुप रहकर बहुत बड़ी गलती की है और यह हमारी शालीनता थी लेकिन लोगों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है.

‘बस बहुत बर्दाश्त किया’

एक्टर ने आगे यह भी कहा कि मुझे लगता है कि हमने यह सोचकर गलती की है कि हमारा काम खुद ही बोलेगा. इतना ही नहीं एक्टर ने आगे तीखे शब्दों में ये भी कहा कि आप जानते हैं कई बार हमेशा आपको अपने हाथ गंदे करने की जरूरत नहीं होती लेकिन मुझे लगता है कि हमने इसे बहुत बर्दाश्त कर लिया  और अब लोगों ने इसे एक आदत बना ली है…

‘अब बहुत ज्यादा हो रहा है’

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने आगे यह भी कहा कि अब इंडस्ट्री के लोगों को एक साथ आने और इसके बारे में खुलकर बात करने की जरूरत है. क्योंकि लोग उनके बारे में क्या लिखते हैं, वो सच्चाई से बहुत दूर होता है. एक्टर ने आगे कहा कि जब हम ऐसी फिल्में करते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती हैं, तो उस समय लोग उन्हें हमारे नाम की वजह से नहीं बल्कि फिल्म की वजह से पसंद करते हैं. बायकॉट को लेकर अर्जुन ने कहा कि यह बहुत ज्यादा हो रहा है जो कि गलत है.