Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 364 करोड़ 56...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

जिला शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ में 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48  हजार रूपए की सामग्री का भी किया वितरण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नवनिर्मित जिले का शुभारंभ किया। राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 कार्य का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 350 करोड़ 96 लाख 31 हजार रूपए के 82 कार्यों का भूमि पूजन, 13 करोड़ 59 लाख 96 हजार रूपए के 13 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया।