Home करियर UP NEET PG 2022 Result: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए सीट...

UP NEET PG 2022 Result: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

UP NEET PG 2022 Result: लिस्ट में नाम आने वाले स्टूडेंट्स को अलॉट होने वाले कॉलेजों में 12 अक्टूबर तक रिपोर्ट करना होगा. साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी.

नई दिल्ली. UP NEET PG 2022 Result: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरा था वो आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in में विजिट करके एमडी / एमएस के लिए सीट आवंटन रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. राउंड 2 के लिए भी जल्द ही शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा.

इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेने के इच्छुक स्टूडेंट यूपी नीट पीजी काउंसलिंग सीट आवंटन रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. लिस्ट में नाम आने वाले स्टूडेंट्स को अलॉट होने वाले कॉलेजों में 12 अक्टूबर तक रिपोर्ट करना होगा. साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी.

UP NEET PG 2022 Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर विजिट करें.
  • यहां परामर्श अनुभाग पर क्लिक करें और एमडी / एमएस / डीएनबी के लिए परामर्श रिजल्ट पर क्लिक करें.
  • सीट आवंटन रिजल्ट लिंक, स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रोल नंबर, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और कैप्चा भरकर सब्मिट करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsBharat24x7 हिंदी |