Home छत्तीसगढ़ जांजगीर नगर पालिका अध्यक्ष की उदासीनता से नगर का काम काज ठप्प...

जांजगीर नगर पालिका अध्यक्ष की उदासीनता से नगर का काम काज ठप्प खुली नालियां कर रही जान लेने का इंतजार,

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कान्हा तिवारीजांजगीर चांपा- जांजगीर कोतवाली के सामने खुली से खतरा मडरा रहा है। बारंबार शिकायत के बाद भी नगर के जिम्मेदार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। ऐसा लगता है नगरपालिका अध्यक्ष किसी की जान लेने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल के नगर में खतरा ही खतरा नजर आने लगा है।जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय के नैला जांजगीर नगर पालिका क्षेत्र की नालियों की बीते माह सफाई कराई गई थी‌। सफाई के दौरान महीने भर पहले सिटी कोतवाली के सामने श्री भोजनालय के पास नाली खुली छोड़ दी गई है। किसी दिन इस नाली में बड़ी अनहोनी हो सकती है।

नाली का हाल बेहाल है।आने जाने वालों के लिए यह जानलेवा खतरा बन गया है। इसके बाद भी नगरपालिका इसकी मरम्मत में कोई नहीं दे रही है। लगता है नगर पालिका के जिम्मेदार को बड़ी अनहोनी का इंतजार है। नगर वासियों के द्वारा कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। लेकिन हाल जस का तस बना हुआ है। जिसको लेकर के नगर पालिका के जिम्मेदारों के ऊपर से भरोसा उठने लगा है‌। वही जब इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष भगवान गढेवाल से जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया । इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है नगर के जिसे जिम्मेदार कहते हैं वे अपनी जिम्मेदारी का किस तरह से निर्वाह कर रहे हैं। गढेवाल अब तक के सुस्त और निष्क्रिय अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।

स्लैब लगवाया जाएगा – सीएमओ

नगरपालिका के सीएमओ चंदन शर्मा का कहना है कि सफाई के लिए नाली का स्लैब तोड़वाया गया था। उन्होंने बताया कि स्लैब लगवा दिया जाएगा- चंदन शर्मा नगर पालिका सीएमओ जांजगीर नैला