Home छत्तीसगढ़ सड़क पर धान रोपाई कर प्रदर्शन किया-अरविन्द राजपूत

सड़क पर धान रोपाई कर प्रदर्शन किया-अरविन्द राजपूत

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली-* ग्राम कोदवा बानी से खुरसी सड़क मार्ग बरसात होते ही बड़े बड़े गड्ढे में तब्दील होकर पानी भर गया है, इसमें लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने उक्त सड़क के मरम्मत की मांग कई बार किया जा चुका है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया, इसको लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द राजपूत ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की विफलता को बताया उन्होंने कहा कि साढ़े चाल साल के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों का सड़कों का नवीनीकरण तो दूर मरम्मत भी नही हो पायें है। जिला मीडियाप्रभारी अरविन्द राजपूत एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष खुरसी रामाधार साहू ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कीचड़नुमा पानी से भरी हुई सड़क में धान की रोपाई किया।युवा नेता राजपूत ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए लगातार शासन प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीणों की आवाजाही एवं स्कूली छात्र-छात्राएं गुजरते हैं, सड़क बेहद खस्ताहाल और जलभराव होने के कारण आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है जर्जर हो चुके सड़क में कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।