Home छत्तीसगढ़ फरार भाजपा नेता गिरफ्तार, गुंडा टैक्स वसूलने वाला फरार भाजपा नेता असीम...

फरार भाजपा नेता गिरफ्तार, गुंडा टैक्स वसूलने वाला फरार भाजपा नेता असीम सिंह डोंगरगढ़ से गिरफ्तार,

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

लूट और गुंडा टैक्स वसूलने का आरोपी है भाजपा नेता,

भाजपा संगठन में रिश्तेदारों के दबदबे से था हौसला बुलंद,

भाजपा जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता सिंह का भाई है आरोपी असीम सिंह,

कान्हा तिवारी

जांजगीर चांपा,

लूट का आरोपी और धमकाकर गुंडा टैक्स की वसूली करने वाले भाजपा मंडल मंत्री असीम सिंह को पुलिस ने डोंगरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।
रिश्तेदारों के भाजपा संगठन में प्रभाव के चलते बुलंद हौसले से कर रहा था गुंडागर्दी। अकलतरा पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से असीम सिंह की गुंडागर्दी से परेशान लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

जांजगीर जिले के प्रार्थी अमित कुमार सिंह सीसीआई अकलतरा 27 जून 2023 को अकलतरा के एक हॉटल में थे। तभी आरोपी असीम सिंह और उनके अन्य साथियों के द्वारा प्रायवेट लोगान कंपनी कलकत्ता के विकास पाण्डे को जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे मारपीट करते हुए 20 हजार रूपये, आधार कार्ड, पेन कार्ड को लूट ली । इस घटना की सूचना पर अकलतरा थाना में अपराध क्रमांक- 331/2023 धारा 394, 34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
इसी प्रकार प्रार्थी चन्द्रजीत यादव उम्र 37 साल निवासी बारीगांव थाना बरसेठी जिला जोनपुर (उत्तर प्रदेश) वर्तमान में CCI अकलतरा को आरोपी असीम सिंह के द्वारा सीसीआई अकलतरा में काम करने के बदले गुण्डा टैक्स के रूप में पैसे की मांग करना, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर आरोपी असीम सिंह एवं अन्य के विरूद्ध थाना अकलतरा में 30.जून 23 को अपराध क्रमांक- 335/2023 धारा 384, 506, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपी उक्त घटना घटित कर बेफिक्र होकर वहां से फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की लगातार पता साजी की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी असीम सिंह उम्र 31 साल निवासी तरौद थाना अकतलरा जो डोंगरगढ़ राजनांदगांव में छिपा है। सूचना पर तत्काल अकलतरा थाने से पुलिस टीम रवाना हुई और आरोपी को घेराबंदी कर पकड लिए गए। पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी से लुट की रकम नगदी 10,630 रूपए पुलिस द्वारा बरामद की गई।
उक्त पूरे घटनाक्रम को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अकलतरा पुलिस द्वारा जानकारी दी गई।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्यकला रामटेके, सउनि अरुण सिंह, आरक्षक प्रदीप कुमार दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे, विरेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
ज्ञातव्य है कि ये फरार आरोपी असिम सिंह वर्तमान भारतीय जनता पार्टी में मंडल मंत्री के पद पर है। पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नरियरा मंडल में महामंत्री के पद पर भी रहा। आरोपी असीम सिंह वर्तमान भाजपा जिला प्रवक्ता सुमित प्रताप सिंह के सगे साले हैं। वही वर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता सिंह का सगा भाई भी है इसी से स्पष्ट है की इस क्षेत्र में इनका कितना रुतबा और रसूख रहा होगा।