Home छत्तीसगढ़ चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर साप्ट लैंडिंग के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली पल...

चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर साप्ट लैंडिंग के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली पल के गवाह बनने की सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर ने की अपील

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर साप्ट लैंडिंग के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली पल 14 जुलाई को चंद्रयान3 लॉन्च किया गया था। अब यह मिशन सफलता हासिल करने के अंतिम पड़ाव पर है। गौरतलब है कि विद्या भारती सरस्वती शिक्षा संस्थान ने लांचिंग की तरह लैंडिंग के दृश्य को भी लाइव टेलीकास्ट किए जाने की मांग पत्र भेजकर की थी।अब बाल प्रतिभाएं एवं विज्ञान के शिक्षक जो इस क्षेत्र में रूचि रखते हैं वे सभी चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के इस ऐतिहासिक एवं गौरवशाली पल को लाइव देख सकेंगे। सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसरो से मिली जानकारी के अनुसार लैंडिंग की प्रक्रिया 23 अगस्त को शाम 5:45 से शाम 6:04 के बीच पूरी कर ली जाएगी। दूरदर्शन के नेशनल टीवी चैनल पर इस दृश्य का लाइव टेलीकास्ट 23 अगस्त को शाम 05:27 बजे शुरू किया जाएगा।
विद्या भारती सरस्वती शिक्षा संस्थान ने इसरो को चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर होने वाली साफ्ट लैंडिंग के दृश्य को लाइव टेलीकास्ट दिखाएं जाने के निर्णय को लेकर धन्यवाद भेजा है। साथ ही साथ सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर ,सचिव विवेक सक्सेना,संगठन मंत्री डा‌ॅक्टर देवनारायण साहू एवं स्थानीय विद्यालय के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल व्यवस्थापक डाॅ. सुनील जायसवाल, सह व्यवस्थापक सुरेश सोनी ने सभी अभिभावकों एवं आम नागरिकों,सरस्वती शिशु मंदिरों के सभी छात्र – छात्राओं के साथ साथ सभी विद्यालयीन बच्चों और शिक्षकों से यह अपील की है कि इस ऐतिहासिक पल को सपरिवार बैठकर डी.डी.नेशनल टी.वी. लाईव देखते हुए अपने देश के वैज्ञानिकों पर गौरव की अनुभूति करे।